[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बिना तैयारी नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षकों को डायरी में लिखनी होगी पूरी प्लानिंग

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बिना तैयारी नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षकों को डायरी में लिखनी होगी पूरी प्लानिंग

0
बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बिना तैयारी नहीं होगी पढ़ाई, शिक्षकों को डायरी में लिखनी होगी पूरी प्लानिंग
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में अब शिक्षकों के लिए एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है. जिसे ‘पाठ-टिका’ नाम दिया गया है. इसका मकसद यह है कि शिक्षक बिना तैयारी के कक्षा में न जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि शिक्षक जिस विषय को पढ़ाने वाले हैं, उसकी तैयारी एक दिन पहले करेंगे. इसके लिए उन्हें एक डायरी बनानी होगी. इस डायरी में अगले दिन पढ़ाए जाने वाले पाठ को पहले से नोट करना अनिवार्य होगा.

बिना तैयारी पढ़ाने पर लगेगी रोक

विभाग का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि शिक्षक विषय को ठीक से पढ़े बिना क्लास में चले जाते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर गणित और विज्ञान जैसे विषयों में देखने को मिलता है. बच्चे सवाल पूछते हैं, लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाता.

इसी कमी को दूर करने के लिए ‘पाठ-टिका’ व्यवस्था लागू की गई है. इसके तहत शिक्षक रोजाना यह लिखेंगे कि उन्होंने किस कक्षा में क्या पढ़ाया. इससे शिक्षक को भी याद रहेगा कि किस तारीख को कौन-सा पाठ पढ़ाया गया था.

मध्याह्न भोजन पर भी सख्त निगरानी

बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी विभाग ने सख्ती दिखाई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि बच्चों को भोजन परोसने से पहले प्रधानाध्यापक खुद भोजन चखेंगे. यदि वे मौजूद नहीं हों, तो कोई अन्य शिक्षक भोजन चखेगा.

भोजन बनाने की जगह साफ-सुथरी होनी चाहिए. रसोई की दीवारों और फर्श की नियमित सफाई जरूरी होगी. प्रधानाध्यापक को इसकी लगातार निगरानी करनी होगी.

ई-शिक्षा कोष और शिक्षकों की उपस्थिति

ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या और भोजन करने वाले बच्चों की संख्या दर्ज करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही शिक्षकों को ऑनलाइन फोटो के साथ उपस्थिति दर्ज करनी होगी. जिला स्तर पर शिक्षकों की उपस्थिति की लगातार जांच की जा रही है. रैंडम जांच में बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर कार्रवाई तय है.

छुट्टी में भी नियमों का पालन जरूरी

शिक्षक बिना छुट्टी अप्रूव कराए विद्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेंगे. प्रधानाध्यापक अवकाश स्वीकृत करेंगे, लेकिन एक समय में 10 प्रतिशत से अधिक शिक्षक अवकाश पर नहीं होंगे. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अवकाश के कारण पढ़ाई प्रभावित न हो. शिक्षा विभाग की यह पहल बच्चों की पढ़ाई और स्कूल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

Also Read: भाई बीरेंद्र ने UGC नियमों के विरोध को बताया गलत, बोले- विरोधी नहीं चाहते गरीब-पिछड़े आगे बढ़ें

Previous article मनिहारी में निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा
Next article Mamta Kulkarni Viral Video: ग्लैमर छोड़ आध्यात्म की राह पर ममता कुलकर्णी, फिर भी क्यों हो रहीं ट्रोल?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel