[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के स्कूलों में शनिवार को होगी आधे दिन की पढ़ाई, जून से लागू हो सकता है नया शेड्यूल

बिहार के स्कूलों में शनिवार को होगी आधे दिन की पढ़ाई, जून से लागू हो सकता है नया शेड्यूल

0
बिहार के स्कूलों में शनिवार को होगी आधे दिन की पढ़ाई, जून से लागू हो सकता है नया शेड्यूल
सांकेतिक तस्वीर

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. राज्य में एक बार फिर शनिवार को ‘हाफ डे’ यानी आधे दिन की पढ़ाई व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी चल रही है. इस प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है.

जल्द जारी हो सकता है आधिकारिक आदेश

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग 31 मई तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर सकता है. विभागीय स्तर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों की टाइमिंग और साप्ताहिक शेड्यूल की समीक्षा की गई है. बैठक के बाद शनिवार को हाफ डे लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है. अब केवल इसके क्रियान्वयन और नए टाइम टेबल को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

शिक्षा मंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा

बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी जल्द ही इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं. सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर और संतुलित बनाया जा सकेगा.

करोड़ों छात्रों और लाखों शिक्षकों को राहत

इस फैसले से राज्य के करीब पौने 6 लाख सरकारी शिक्षकों और करोड़ों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ समय से लागू लंबे वर्किंग आवर्स और सख्त नियमों के कारण शिक्षकों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ गया था. ऐसे में लंबे समय से शिक्षक संगठन शनिवार को हाफ डे बहाल करने की मांग कर रहे थे.

क्यों जरूरी था हाफ डे? जानिए वजह

साप्ताहिक कामकाज के लिए समय मिलेगा

शनिवार को आधा दिन होने से शिक्षकों को कॉपियों की जांच, साप्ताहिक मूल्यांकन और अगले सप्ताह की पाठ योजना बनाने का अतिरिक्त समय मिलेगा.

छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

लगातार 6 दिन की पढ़ाई से छोटे बच्चों में थकान और तनाव देखा जा रहा था. हाफ डे से उन्हें आराम और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का बेहतर समय मिलेगा.

ग्रामीण शिक्षकों को सुविधा

दूर-दराज के इलाकों में काम करने वाले शिक्षकों को घर लौटने और जरूरी काम निपटाने में आसानी होगी.

31 मई तक फैसले पर लग सकती है मुहर

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नए सत्र और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को फिर से लागू किया जा रहा है. उम्मीद है कि 31 मई तक इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग जाएगी और जून से पूरे राज्य के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी.

Also Read: JDU से RJD और अब BJP का दामन थामेंगी रितु जायसवाल, ऐसा रहा बिहार की राजनीति में उनका सफर

Previous article अररिया-पूर्णिया बॉर्डर पर आस्था का चमत्कार, करियात कैंप में बालाजी की स्थापना के बाद थम गए सड़क हादसे, बना ‘जीरो एक्सीडेंट जोन’
Next article हजारीबाग: कमरे में बंद मिला छात्र का शव, इलाके में मची सनसनी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel