[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार के लड़के-लड़कियों का दबदबा अब बड़ी-बड़ी कंपनियों में दिखेगा! सरकार की ये योजना बनाएगी काबिल

बिहार के लड़के-लड़कियों का दबदबा अब बड़ी-बड़ी कंपनियों में दिखेगा! सरकार की ये योजना बनाएगी काबिल

0
बिहार के लड़के-लड़कियों का दबदबा अब बड़ी-बड़ी कंपनियों में दिखेगा! सरकार की ये योजना बनाएगी काबिल
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Government Scheme: बिहार सरकार युवाओं के लिए गोल्डेन चांस लेकर आई है. राज्य में युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने का हुनर सिखाएगी और इसके लिए उन्हें पैसे भी देगी. दरअसल, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना युवाओं के लिए खास मानी जा रही है. इस योजना से युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका मिलने के साथ-साथ सरकार की ओर से हर महीने 4000 से 6000 रुपये भी दिए जाएंगे.

युवाओं के डेवलपमेंट के लिए योजना

इसके साथ ही अगर राज्य से बाहर किसी युवा का चयन होता है तो उन्हें 2000 रुपये अलग से दिए जायेंगे. मालूम हो कि बिहार में सरकार द्वारा लड़कियों को 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास करने पर प्रोत्साहन राशि देती है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना है. लेकिन, अब बिहार सरकार युवाओं के डेवलपमेंट को लेकर हाई लेवल पर योजनाएं तैयार कर रही है.

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना इसलिए है खास…

राज्य में सरकार लड़के-लड़कियों के लिए सामान्य शिक्षा के साथ-साथ टेक्निकल शिक्षा की महत्ता को भी समझ रही है. वोकेशनल कोर्सेस को अब विशेष महत्ता दी जा रही है. जिसके कारण मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना खास मानी जा रही है. इस योजना का फायदा उठाकर युवाएं हुनरमंद हो सकेंगे और बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने के काबिल बनेंगे. साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखर सकेगी.

कैबिनेट से मिली थी मंजूरी

इस योजना के बारे में बात करें तो, 1 जुलाई, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर एलान किए थे. कैबिनेट से इस योजना को मंजूरी दी गई थी. बिहार सरकार ने इसके लिए 40,69,24,000 रुपये का बजट तैयार किया है. इस इंटर्नशिप योजना के तहत 12वीं से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट्स को 6000 रुपये महीने का स्टाईपेंड दिया जाएगा.

योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में रोजगार और कौशल विकास को अधिक से अधिक मौका देना, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम का अनुभव देना और इंटर्नशिप के लिए आर्थिक प्रोत्साहन देकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रेरित करना है. बिहार सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि अगले पांच सालों में कम से कम एक लाख युवाओं को इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने का मौका मिले.

इस योजना को लेकर क्या है पात्रता?

-4000 रुपये हर महीना स्टाईपेंड के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है.
-5000 रुपये हर महीने भत्ते के लिए प्रोफेशनल कोर्स में डिप्लोमा या ITI से कोर्स किया होना चाहिए.
-6000 रुपये भत्ते के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन
-आवेदन करना वाला बिहार का नागरिक होना चाहिए
-सिर्फ 18 से 25 साल के युवाओं का ही होगा चयन
-2025-26 में योजना के तहत 5000 युवाओं को ही मौका मिलेगा
-20000 युवाओं को अगले साल से मिलेगा मौका
-कौशल विकास कार्यक्रम के तहत लेनी होगी ट्रेनिंग

इन सभी डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत-

-बिहार का आधार कार्ड
-शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र
-कौशल विकास कार्यक्रम ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र
-आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट
-आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
-बैंक की पासबुक
-जाति प्रमाण पत्र-निवास प्रमाण पत्र

Also Read: Bihar Weather: पूरे बिहार में दो दिनों के लिए अलर्ट, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली

Previous article Bihar Mausam Samachar: अगले मंगलवार तक बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने ठनका पर भी जारी किया येलो अलर्ट
Next article Nepal PM K.P. Sharma Oli Resigned: नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, जानें ताजा अपडेट 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel