[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar: बिहार सरकार ने दी खुशखबरी, बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी का रास्ता खुला, ऐसे कर सकते हैं अपील

Bihar: बिहार सरकार ने दी खुशखबरी, बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी का रास्ता खुला, ऐसे कर सकते हैं अपील

0
Bihar: बिहार सरकार ने दी खुशखबरी, बर्खास्त संविदा कर्मियों की वापसी का रास्ता खुला, ऐसे कर सकते हैं अपील
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Bihar: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उन संविदा कर्मियों को खुशखबरी दी है जिनकी सेवा विशेष सर्वेक्षण कार्यों के दौरान समाप्त कर दी गई थी. अब विभाग ने साफ कर दिया है कि ऐसे सभी कर्मचारी अपने बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं.

अपील करने की प्रक्रिया

अपील करने की प्रक्रिया भी काफी सरल रखी गई है. कोई भी संविदा कर्मी कार्यालय समय में विभाग के कार्यालय आकर अपना आवेदन जमा कर सकता है. अगर वे व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सकते, तो अपनी ईमेल आईडी से विभाग की ईमेल आईडी appealdlrs@gmail.com पर भी अपील भेज सकते हैं. यानी अपील करने के लिए दो विकल्प दिए गए हैं. पहला सीधे कार्यालय में जाकर और दूसरा ऑनलाइन मेल के माध्यम से.

अब तक कितना आवेदन मिला

विभाग को अभी तक 100 से ज्यादा संविदा कर्मियों से आवेदन मिल चुके हैं. इनमें वे लोग शामिल हैं जो सेवा से हटा दिए गए थे और अब अपनी वापसी की मांग कर रहे हैं. विभाग ने यह भी बताया है कि अन्य बर्खास्त संविदा कर्मियों को भी इस प्रक्रिया की जानकारी अलग-अलग माध्यमों से दी जा रही है ताकि वे भी समय रहते अपना आवेदन दे सकें.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभाग ने दिलाया भरोसा, तुरंत होगी कार्रवाई

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि जो भी आवेदन मिलेंगे, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इससे कर्मचारियों को जल्दी राहत मिल सकेगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा. सरकार के इस कदम से उन संविदा कर्मियों को राहत मिलेगी जिन्हें राजस्व महा अभियान शुरू होने के समय हड़ताल पर जाने की वजह से सेवा से हटा दिया गया था. इनमें विशेष सर्वेक्षण अमीन, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और विशेष सर्वेक्षण लिपिक वर्ग के कर्मचारी शामिल हैं.

सरकार के इस डिसीजन न केवल कर्मचारियों को रोजगार वापस पाने का अवसर मिलेगा बल्कि विभाग के कामकाज में भी तेजी आएगी. संविदा कर्मियों की वापसी से राजस्व महा अभियान और विशेष सर्वेक्षण कार्यों में तेजी आएगी. इससे आम लोगों को भी फायदा होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

Previous article 1000 किमी तक फैलेगा कहर! 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आएगा तूफान, Met Office ने जारी की चेतावनी
Next article Motihari: परास्नातक वर्ग में मिस्टर फ्रेसर रवि शंकर और मिस फ्रेसर बनीं मुस्कान
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel