[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 2026 में 1.50 लाख से ज्यादा नौकरी और रोजगार देगी सरकार, अलग-अलग विभागों को भेजा गया रिक्वायरमेंट

2026 में 1.50 लाख से ज्यादा नौकरी और रोजगार देगी सरकार, अलग-अलग विभागों को भेजा गया रिक्वायरमेंट

0
2026 में 1.50 लाख से ज्यादा नौकरी और रोजगार देगी सरकार, अलग-अलग विभागों को भेजा गया रिक्वायरमेंट
बिहार में 1.50 लाख से ज्यादा नौकरी और रोजगार का एलान

Bihar Government: बिहार में साल 2026 में बड़े स्तर पर बहाली होने वाली है. इस साल 1.50 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाने की प्लानिंग सरकार की तरफ से की गई है. सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस बी. राजेंद्र ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी. उन्होंने कहा, सरकारी क्षेत्र में 1 अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक टोटल 9 लाख 84 हजार 141 व्यक्तियों को रोजगार दिया गया है.

एसीएस ने यह भी बताया कि 7 लाख 95 हजार 832 नियमित नियुक्त कर्मी, 1 लाख 17 हजार 784 संविदा कर्मी और 70 हजार 525 बाहरी सोर्स से नियोजित कर्मी शामिल हैं. साल 2025-26 में नौकरी और रोजगार के लिए 1 लाख 50 हजार 561 पदों को लेकर रिक्वायरमेंट अलग-अलग आयोगों और पर्षदों को भेजा गया है, जिस पर नियुक्ति की आगे कार्रवाई की जा रही है.

बिहार सरकार का टारगेट

बिहार सरकार की तरफ से 5 सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का टारगेट सेट किया गया है. ऐसे में बिहार सरकार की ओर से मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है. कुछ दिन पहले ही बिहार में 44 हजार शिक्षकों की बहाली को लेकर रोस्टर विभाग को सौंपा गया था. शिक्षकों की बहाली को लेकर जेडीयू के एक्स अकाउंट के जरिए जानकारी दी गई थी. शिक्षकों की भर्ती बीपीएससी के माध्यम से होगी.

विभाग को मिला इंटरनेशनल स्टैंडर्ड क्वालिटी सर्टिफिकेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसीएस बी. राजेंद्र ने यह भी बताया कि सामान्य प्रशासन को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड क्वालिटी सर्टिफिकेट तीन सालों के लिए मिला है. यह सर्टिफिकेट पाने वाला बिहार सरकार का पहला विभाग है. यह सर्टिफिकेशन विभाग की कार्यप्रणाली, सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली की गुणवत्ता को मान्यता देता है.

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी

यह भी जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को स्वीकृति दी गई है. इसके तहत 121 विषय विशेषज्ञों का चयन कर राज्य सरकार के अलग-अलग कार्यालयों में कार्य का अवसर दिया जाएगा. इस योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और आईआईएम बोधगया के बीच एमओयू भी हो चुका है.

Also Read: बिहार में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

Previous article नये कलर और हार्डवेयर अपग्रेडस के साथ आ रही है 2026 KTM 200 Duke
Next article वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को सरप्राइज दें स्ट्रॉबेरी केक के साथ, जानें रेसिपी 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel