[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, इतने पदों पर होगी नियुक्तियां

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, इतने पदों पर होगी नियुक्तियां

0
Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, इतने पदों पर होगी नियुक्तियां
बिहार में सरकारी नौकरी

Bihar Sarkari Naukri: नीतीश कैबिनेट की बैठक आज हुई. इस बैठक में कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद अहम फैसले भी लिए गए. इसी क्रम में बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज विभाग के कई पदों पर बहाली होने वाली है. आज की बैठक में पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत कार्यालय में निम्नवर्गीय लिपिक के कुल 8093 पदों के सृजन के संबंध में स्वीकृति मिली है. ऐसे में युवाओं के लिए ये बड़ी खुशखबरी आ गई है. इसके अलावा भी अन्य विभागों से जुड़े फैसले लिए गए.

इन विभागों से जुड़े लिए गए फैसले

बता दें कि, आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में कृषि विभाग, खेल विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, श्रम संसाधन विभाग, जल संसाधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी.

ये सभी लिए गए फैसले

बता दें कि, इस बैठक में कुल 22 एजेंडे पर मुहर लगी. जिसमें से स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो, कई डॉक्टर्स पर गाज गिरी. नीतीश कैबिनेट की बैठक में 6 डॉक्टर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया तो वहीं एक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की स्वीकृति मिली. इसके अलावा बिहार सरकार की महिला सरकारी सैनिकों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट अवसान सुविधा उपलब्ध कराने की नीति का निर्धारण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अन्य कई फैसले भी लिए गए.

Also Read: Bihar Litchi : बिहार में 50 फीसदी तक कम हुआ लीची का पैदावार, जा सकता सबसे बड़े उत्पादक राज्य का दर्जा

Previous article Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया सबको हैरान, खिलाड़ी कुमार ने अपनी ही फिल्म को दी मात, जानें कलेक्शन
Next article महुआ डाबर विजय दिवस, जब अंग्रेजों पर इन गांवों के लोगों ने बोल दिया था धावा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel