[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

0
बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी
AEDO परीक्षा पेपर लीक

BPSC Teacher Recruitment: बिहार के युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में 44000 शिक्षकों की बहाली करने का फैसला लिया है. इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.

क्या जानकारी दी गई

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह बहाली राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए की जाएगी. लंबे समय से स्कूलों में शिक्षकों की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब दूर करने की तैयारी है. बताया गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से अगले महीने इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या जानकरी दी गई

जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फोटो पोस्ट किया. इसमें लिखा है कि सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है और लगातार इस दिशा में काम कर रही है. पिछले दो वर्षों में तीन चरणों में कुल 2 लाख 27 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है. अब 44 हजार नई बहाली से स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा.

इस कदम से न सिर्फ शिक्षकों की कमी दूर होगी, बल्कि छात्रों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा. अधिक शिक्षक होने से कक्षाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी. सरकार का कहना है कि आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बड़े फैसले लिए जाएंगे.

44000 शिक्षकों की यह बहाली बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण है. अब सभी की नजरें BPSC के विज्ञापन और आगे की प्रक्रिया पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

Previous article बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्पीकर ने नहीं दी एसआईआर पर चर्चा की अनुमति
Next article कुदरा-भभुआ मोड़ पर हर दिन लगता है जाम, परेशानी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel