[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बदला ठिकाना, अब 5 देशरत्न मार्ग में रहेंगे

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बदला ठिकाना, अब 5 देशरत्न मार्ग में रहेंगे

0
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का बदला ठिकाना, अब 5 देशरत्न मार्ग में रहेंगे
निशांत कुमार

Nishant Kumar: बिहार में चल रहे बंगला विवाद के बीच सम्राट सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अपने दो सीनियर मंत्रियों के सरकारी बंगलों में बड़ा बदलाव किया है. इस नए आदेश के तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को नए वीवीआईपी बंगले आवंटित किए गए हैं. आइए जानते हैं कि किस मंत्री को अब पटना का कौन सा नया ठिकाना मिला है.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का नया पता होगा 5 देशरत्न मार्ग

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को अब पटना का बेहद चर्चित 5 देशरत्न मार्ग वाला सरकारी बंगला अलॉट किया गया है. वे अब इसी आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगे. यह वही बंगला है, जो पहले मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास था, जब वे नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम हुआ करते थे.

पटना का 5 देशरत्न मार्ग वाला यह बंगला आमतौर पर राज्य के डिप्टी सीएम के लिए तय माना जाता है. लेकिन जब बिहार में सत्ता बदली और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने इस बंगले को खाली कर दिया था.

नई सम्राट सरकार में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने इस बंगले में रहने से मना कर दिया था. इस वजह से यह बंगला काफी समय से खाली पड़ा था, जिसे अब स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नाम कर दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को मिला 2 देशरत्न मार्ग

बंगलों की इस अदला-बदली में बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को भी नया वीवीआईपी आवास मिला है. सरकार ने उन्हें 2 देशरत्न मार्ग वाला बंगला अलॉट किया है. इस बंगले का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. राम कृपाल यादव से पहले यह 2 देशरत्न मार्ग वाला बंगला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नाम पर अलॉटेड था. अब चूंकि निशांत कुमार 5 देशरत्न मार्ग वाले बड़े बंगले में जा रहे हैं, इसलिए उनका पुराना बंगला कृषि मंत्री राम कृपाल यादव को दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का प्रभात खबर पर बड़ा खुलासा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े रौशन आनंद, खान सर पर लगाए कई बड़े आरोप, CBI जांच की मांग की

Previous article विद्यालय से बाहर दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान शुरू
Next article बेल के पेड़ से गिरकर बालक घायल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel