[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना इंतजार खत्म! बिहार का पहला डबल डेकर पुल पटना में बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां

इंतजार खत्म! बिहार का पहला डबल डेकर पुल पटना में बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां

0
इंतजार खत्म! बिहार का पहला डबल डेकर पुल पटना में बनकर तैयार, इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां
डबल डेकर की तस्वीर

Bihar News: पटना के व्यस्ततम इलाकों में से एक अशोक राजपथ पर अब ट्रैफिक जाम बीते दिनों की बात होने जा रही है. राजधानी को उसका पहला डबल डेकर पुल मिलने जा रहा है, जिस पर 11 जून से वाहन चलने शुरू हो जाएंगे. यह अनूठा पुल कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बनाया गया है और इसका उद्देश्य है शहर के मुख्य शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में जाम की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करना.

2.2 किलोमीटर लंबा है यह डबल डेकर पुल

करीब 422 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह पुल तकनीकी रूप से भी खास है. इसकी कुल लंबाई 2.2 किलोमीटर और चौड़ाई 8.5 मीटर है. पुल का पहला तल 1.5 किलोमीटर लंबा है, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज तक फैला हुआ है, जबकि दूसरा तल 2.2 किलोमीटर लंबा है, जो कारगिल चौक से सीधे साइंस कॉलेज तक जुड़ता है.

विशेष ट्रैफिक प्लानिंग के तहत बनाया गया है यह पुल

इस फ्लाईओवर के दोनों तल विशेष ट्रैफिक प्लानिंग के तहत बनाए गए हैं. ऊपर का तल गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर जाने वालों के लिए है, जबकि नीचे का तल पटना कॉलेज से गांधी मैदान की दिशा में आने वालों के लिए होगा. पुल के पहले तल पर दो और दूसरे पर तीन संपर्क मार्गों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे जुड़ाव और सुगम होगा.

इन इलाकों में बनी रहती है जाम की स्थिति

डबल डेकर पुल के चालू होने से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी और साइंस कॉलेज क्षेत्र के हजारों छात्र, मरीज, व्यापारी और आम नागरिक राहत की सांस लेंगे. फिलहाल इन इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे न केवल आम लोगों को परेशानी होती है बल्कि एम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहनों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

छपरा में भी जारी है डबल डेकर निर्माण की प्रक्रिया

बिहार में पटना के बाद छपरा में भी डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया जारी है. यह नई पहल न केवल शहरी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी एक नई दिशा दे रही है. पटना का यह डबल डेकर पुल न केवल एक इंजीनियरिंग चमत्कार है, बल्कि आधुनिक बिहार की नई पहचान भी बन रहा है.

Also Read: अगले 48 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, इन 20 जिलों में होगी भारी बारिश

Previous article सज-धजकर आई बारात, लेकिन दाढ़ी ने बिगाड़ा सारा जश्न, बिना सात फेरे के लौटना पड़ा वापस
Next article गरीबी उन्मूलन की उपलब्धि
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel