[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री: इस ऐप के जरिए अब हर 2 घंटे में मिलेगा लाइव वोटिंग अपडेट, बस एक टैप में पूरा डेटा

बिहार चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री: इस ऐप के जरिए अब हर 2 घंटे में मिलेगा लाइव वोटिंग अपडेट, बस एक टैप में पूरा डेटा

0
बिहार चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री: इस ऐप के जरिए अब हर 2 घंटे में मिलेगा लाइव वोटिंग अपडेट, बस एक टैप में पूरा डेटा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव एक नई तकनीकी क्रांति के साथ इतिहास रचने जा रहा है. अब न तो सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्रों से भागदौड़ करनी पड़ेगी, न ही देर रात तक रिपोर्ट भेजने का इंतजार रहेगा. निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है.

इस बार ‘इसीआइनेट’ नामक एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप के जरिये पूरे राज्य में मतदान केंद्रों से हर दो घंटे पर आंकड़े सीधे निर्वाचन आयोग के सिस्टम में भेजे जाएंगे. यानी एक तरफ वोट डाले गए, और दूसरी तरफ एक टैप में वोटिंग प्रतिशत लाइव हो जाएगा.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया निर्देश

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस नई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उनका कहना है कि लोकतंत्र की नींव जनता का भरोसा है, और भरोसा तभी मजबूत होता है जब सूचनाएं सही, पारदर्शी और समय पर मिलें.

अब तक मतदान प्रतिशत जुटाने के लिए फोन कॉल, एसएमएस और हाथ से भरे फॉर्म का सहारा लिया जाता था. इसमें देरी और त्रुटि की गुंजाइश रहती थी. लेकिन इसीआइनेट ऐप इस सारी जटिलता को खत्म कर देगा. ऐप का इंटरफेस सहज, सरल और तेज़ है. इसके जरिये सेक्टर ऑफिसर या नियुक्त कर्मचारी मतदान केंद्र से ही डेटा भेज सकेंगे, जिससे रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी.

इस नई प्रणाली की असली परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव में होगी, जहां हजारों मतदान केंद्रों पर एक साथ इसका प्रयोग किया जाएगा. यदि यह प्रणाली सफल रहती है, तो इसे देशभर में लागू किया जा सकता है.

पारदर्शिता बढ़ाएगा निर्वाचन आयोग का यह कदम

बिहार, जो कभी चुनावी हिंसा और तकनीकी पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, अब तकनीकी नवाचार के जरिए एक नई मिसाल पेश करने को तैयार है. निर्वाचन आयोग का यह कदम न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि जनता को भी यह भरोसा देगा कि उनका वोट सही तरीके से दर्ज हो रहा है और उसकी जानकारी तुरंत सार्वजनिक हो रही है.

Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील

Previous article World Environment Day 2025: हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें
Next article Jharkhand Liquor Scam: विनय चौबे सहित 5 की हिरासत अवधि 9 तक बढ़ी, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तीन अधिकारी
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel