[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना क्या होती आदर्श आचार संहिता जो चुनाव की तारीख का एलान होते ही हो जायेगी लागू? ऐसा करने पर रहेगी रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई भी

क्या होती आदर्श आचार संहिता जो चुनाव की तारीख का एलान होते ही हो जायेगी लागू? ऐसा करने पर रहेगी रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई भी

0
क्या होती आदर्श आचार संहिता जो चुनाव की तारीख का एलान होते ही हो जायेगी लागू? ऐसा करने पर रहेगी रोक, उल्लंघन पर कार्रवाई भी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: दिल्ली में आज शाम 4 बजे भारत निर्वाचन आयोग का प्रेस कांफ्रेंस होगा. संभावना जताई जा रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया जा सकता है. अगर तारीख की घोषणा होती है तो उसके बाद आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जायेगी. इसका मतलब यह है कि कोई भी राजनीतिक दल हो या फिर प्रशासन, उन्हें निर्वाचन आयोग के कड़े नियमों के मुताबिक ही काम करना होगा.

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद क्या-क्या रहेगी पाबंदी?

  • आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कोई भी राजनीतिक नेता धर्म, जाति या फिर भाषा के नाम पर वोट नहीं मांग सकते. भड़काऊ भाषण के साथ-साथ वोटर्स को लुभाने के मकसद से उपहार देने या फिर पैसे देने पर रोक रहेगी.
  • प्रशासनिक स्तर पर बात करें तो, सभी जिलों के डीएम, एसडीओ, बीडीओ, एसपी के साथ ब्लॉक अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में आ जायेंगे. इसके साथ बिना आयोग के परमिशन के किसी भी अधिकारी की ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं हो सकेगी.
  • आचार संहिता लागू होने पर सरकार की तरफ से नई घोषणाएं नहीं की जा सकेगी. कोई भी नई परियोजना या फिर परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर रोक रहेगी. कोई भी बजट आवंटित नहीं किया जायेगा. इसके साथ ही राजनीतिक दलों की बैठक पर भी रोक रहेगी.
  • राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव प्रचार और किसी तरह के विज्ञापन जारी किये जाने पर भी रोक रहेगी. सरकारी भवन, गाड़ियां, विमान या बंगले का इस्तेमाल चुनावी प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा. खासकर सोशल साइट पर भी राजनीतिक मैसेज या फिर पार्टी प्रतीक हटाने होते हैं. सरकार की उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स-पोस्टर नहीं लगेंगे.

क्या है आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य?

आदर्श आचार संहिता का उद्देश्य यह है कि कोई भी राजनीतिक दल या फिर नेता अपने पद का दुरुपयोग ना करें. इसके साथ ही वोटर्स को प्रभावित ना कर सकें और मतदाता बिना किसी दबाव के वोट दे सकें. तारीख का एलान होते ही राज्य की बागडोर निर्वाचन आयोग के हाथ में चली जायेगी.

कब तक जारी रहती है आदर्श आचार संहिता?

निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की तारीख का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी. मतदान प्रक्रिया पूरी होने और रिजल्ट जारी होने तक लागू रहती है. यानी कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह खत्म होने के बाद ही राज्य सरकार के सामान्य अधिकार बहाल हो सकेंगे.

क्या हो सकती है कार्रवाई?

चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी पार्टी या उम्मीदवार ऐसा काम नहीं कर सकती, जिससे जातियों और धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच मतभेद बढ़े और घृणा फैले. आदर्श आचार संहिता को लेकर नियम तोड़े जाने पर निर्वाचन आयोग उसे नोटिस देकर जवाब तलब कर सकता है. इतना ही नहीं, निर्वाचन आयोग एफआईआर भी दर्ज करवा सकता है. जानकारी के मुताबिक, जुर्माना और नामांकन रद्द तक हो सकता है.

Also Read: Bihar Election 2025: आज हो सकता है बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा प्रेस कांफ्रेंस

Previous article Bihar Assembly Election 2025 Live Updates: बिहार में 2 चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को मतगणना
Next article Analysis Bihar Election: खास नहीं ‘बहुत खास’ होने वाले हैं विधानसभा चुनाव 2025, बिहार ही नहीं बंगाल को भी करेगा प्रभावित
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel