[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Election 2025: मनीष कश्यप इस सीट से 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, प्रशांत किशोर के साथ तस्वीर शेयर कर क्या बोलें?

Bihar Election 2025: मनीष कश्यप इस सीट से 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, प्रशांत किशोर के साथ तस्वीर शेयर कर क्या बोलें?

0
Bihar Election 2025: मनीष कश्यप इस सीट से 18 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, प्रशांत किशोर के साथ तस्वीर शेयर कर क्या बोलें?
मनीष कश्यप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच यूट्यूबर मनीष कश्यप ने नामांकन दाखिल करने को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. दरअसल, मनीष कश्यप 18 अक्टूबर को चनपटिया विधानसभा के लिये नॉमिनेशन करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के साथ वाली तस्वीर को शेयर भी किया.

चनपटिया से नामांकन करने का एलान

इसके साथ ही मनीष कश्यप ने लिखा, धनतेरस के शुभ अवसर पर एक नया संकल्प. प्रिय चंपारणवासियों, आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से 18 अक्टूबर को मैं मनीष कश्यप, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरूंगा.

जनसुराज की तरफ से नहीं आया आधिकारिक बयान

हालांकि, जनसुराज या फिर प्रशांत किशोर की तरफ से मनीष कश्यप को टिकट देने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन मनीष कश्यप ने पहले ही नामांकन करने को लेकर एलान किया. प्रशांत किशोर के साथ वाली तस्वीर भी डाली, जिससे चर्चा है कि जनसुराज के टिकट पर वो चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही उनके समर्थकों की तरफ से भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जा रहे हैं.

लोगों से की ये अपील

अपने पोस्ट में मनीष कश्यप ने यह भी लिखा, यह सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है. आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें. आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद.

प्रशांत किशोर राघोपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव

मालूम हो, जनसुराज की तरफ से अब तक 116 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई. लेकिन इनमें मनीष कश्यप का नाम अब तक नहीं आया है. ऐसे में 18 अक्टूबर को क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी. इसके साथ ही प्रशांत किशोर के राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने की खूब चर्चा थी, जिस पर विराम लगा दिया गया. दरअसल, जनसुराज की तरफ से राघोपुर सीट से चंचल सिंह को टिकट दे दिया गया है.

Also Read: CM Nitish: इस नेता ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- सीएम नीतीश को कमजोर करने की हो रही साजिश

Previous article Premanand Ji Maharaj Quotes: मुश्किल हालातों से घबराएं नहीं बल्कि विश्वास बनाएं रखें और याद करें प्रेमानंद जी महाराज के अमूल्य सुविचार
Next article Gud Wali Chai: 99% लोग नहीं जानते गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका, इस ट्रिक का इस्तेमाल करके बनाएं परफेक्ट चाय 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel