[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर

School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर

0
School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है. निदेशक (माध्यमिक) सज्जन आर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू और मदरसा सहित) में यह आदेश लागू होगा. नए कैलेंडर में पूरे वर्ष कुल 75 दिन छुट्टी तय की गई है, जिसमें 10 रविवार भी शामिल हैं.

25 से 31 दिसंबर तक ठंड की छुट्टी

कैलेंडर के मुताबिक 1 जून से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी. वहीं साल के अंतिम माह दिसंबर में 25 से 31 दिसंबर तक ठंड के कारण सात दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है. त्योहारों के मद्देनजर भी लंबी छुट्टियां तय की गई हैं. दीपावली, छठ और भाईदूज सहित अन्य पर्वों को ध्यान में रखते हुए 7 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे, यानी कुल 10 दिन का अवकाश मिलेगा.

School Vacation
School holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर 4
School Vacation 2
School holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 75 दिन की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया 2026 का हॉलिडे कैलेंडर 5

बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की भी छुट्टी

इसके अतिरिक्त, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 1 फरवरी को संत रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, तथा 3-4 मार्च को होली के अवसर पर भी अवकाश घोषित किया गया है. मुस्लिम पर्वों की तारीखें चांद दिखने पर आधारित होंगी, इसलिए उनमें परिवर्तन संभव है.

गर्मी, सर्दी और दीपावली-छठ की छुट्टी पर छात्रों को दिया जाएगा होमवर्क

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि गर्मी, सर्दी और दीपावली-छठ अवकाश के दौरान छात्रों को होमवर्क दिया जाएगा. जिसका मूल्यांकन स्कूल खुलने के बाद किया जाएगा, ताकि पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे. हालांकि वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर विद्यालय खुले रहेंगे. इन अवसरों पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही स्कूल बंद किए जाएंगे.

शिक्षा विभाग ने क्या कहा?

विभाग का कहना है कि यह कैलेंडर छात्रों की सुविधा, त्योहारों की परंपरा और शैक्षणिक गतिविधियों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. नए शैक्षणिक सत्र में सभी विद्यालयों को इसी कैलेंडर का पालन करना होगा.

Also Read: Bihar Politics: सदन के अंदर एक ही फ्रेम में दिखा तीन दलों का ‘परिवारवाद’, पिता आगे, मां पीछे, बगल में बैठी समधन

Previous article Baby Boy Names Starting With Letter N: क्यूट से प्रिंस के लिए रखें N अक्षर से शुरू होने वाले नाम, देखें पूरी लिस्ट अर्थ के साथ 
Next article 30 घंटे की पुतिन की भारत यात्रा का कैसा है शेड्यूल? एजेंडे में यूक्रेन-अमेरिका-एनर्जी-सिक्योरिटी के साथ और क्या-क्या…
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel