[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना समय पर पूरा हो काम, उत्तर कोयल से ताजपुर पुल तक सरकार की पैनी नजर, मुख्य सचिव ने दी चेतावनी

समय पर पूरा हो काम, उत्तर कोयल से ताजपुर पुल तक सरकार की पैनी नजर, मुख्य सचिव ने दी चेतावनी

0
समय पर पूरा हो काम, उत्तर कोयल से ताजपुर पुल तक सरकार की पैनी नजर, मुख्य सचिव ने दी चेतावनी
AI फोटो

Bihar Development Projects: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को जल संसाधन विभाग और पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं की जांच करें और तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा करें. हर सोमवार होने वाली इस समीक्षा का मकसद परियोजनाओं में तेजी लाना है.

टेंडर जारी

बैठक में सबसे पहले उत्तर कोयल जलाशय प्रोजेक्ट की प्रगति पर चर्चा हुई. इसकी कुल लागत 1367.61 करोड़ रुपये है. इस परियोजना के तहत राइट मेन कैनाल क्षेत्र में अब तक 1170 बिजली पोल और 18 ट्रांसफॉर्मर को सफलतापूर्वक शिफ्ट किया जा चुका है. पैकेज-7 का टेंडर खुल चुका है और उसका तकनीकी मूल्यांकन वॉपकोस द्वारा किया जा रहा है.

नवीनगर, अंबा, औरंगाबाद और मदनपुर इलाकों के लिए जल वितरण प्रणाली (water distribution system) का टेंडर जारी कर दिया गया है. किसानों के हित में 12 चिन्हित स्थानों से पंप के जरिए 2100 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की अनुमति भी दे दी गई है. भूमि अधिग्रहण में भी अच्छी प्रगति हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा

इसके बाद मंडई वीयर और नहर प्रणाली परियोजना की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जमीन अधिग्रहण का भुगतान किसानों को बिना किसी रुकावट के मौजा के अनुसार किया जाए. काम में तेजी लाने के लिए अलावा इंजीनियरों की तैनाती की गई है और स्थानीय समस्याओं को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों से लगातार बातचीत की जा रही है.

वहीं पथ निर्माण विभाग की बड़ी योजना ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल का करीब 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. यह पुल एनएच-31 को एनएच-28 से जोड़ेगा. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि आरओबी से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर किया जाए और मई 2026 तक पुल का निर्माण हर हाल में पूरा हो.

इसे भी पढ़ें: अगले 120 घंटे बिहार में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

नए साल पर घूमने का है प्लान तो चले आइए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, जानिए क्यों खास है यह जगह

Previous article मनरेगा का नाम बदलने व खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकपा ने एनएच-107 किया जाम
Next article चार शराबी समेत पांच लोग गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel