[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अब डीएलएड के लिए इससे ज्यादा फीस नहीं ले सकेंगे संस्थान, इस बार 30800 सीटों पर होगा एडमिशन, सरकार का बड़ा फैसला

अब डीएलएड के लिए इससे ज्यादा फीस नहीं ले सकेंगे संस्थान, इस बार 30800 सीटों पर होगा एडमिशन, सरकार का बड़ा फैसला

0
अब डीएलएड के लिए इससे ज्यादा फीस नहीं ले सकेंगे संस्थान, इस बार 30800 सीटों पर होगा एडमिशन, सरकार का बड़ा फैसला
सांकेतिक फोटो

Bihar DElEd: बिहार के प्राइवेट इंस्टिट्यूट में दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स के लिए अधिकतम शुल्क तय कर दिया गया है. शिक्षा विभाग, पटना के संयुक्त सचिव, शोध एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार एकेडमिक सेशन 2023-25 से प्रति छात्र अधिकतम 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा पूरे दो वर्ष के कोर्स के लिए कुल एक लाख 20 हजार रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकेगा.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शुल्क अधिकतम सीमा है. डीएलएड कोर्स के संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित शिक्षक और कर्मियों की संख्या के आधार पर ही फीस संरचना तय की गयी है. यदि किसी संस्थान का व्यय निर्धारित मानक से कम होता है तो उसी अनुपात में नामांकन शुल्क में भी कमी की जायेगी.

एडमिशन के लिए 29 नवंबर से रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि जारी कर दी है. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक वेबसाइट bsebdeled.com पर कर सकते हैं. समिति के अनुसार इस वर्ष 323313 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. प्रवेश परीक्षा में 255468 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं.

306 संस्थाएं, 30800 सीटें

राज्य में डीएलएड के 306 शिक्षण संस्थान हैं, जिनमें 60 सरकारी और 246 गैर-सरकारी संस्थान शामिल हैं. सरकारी संस्थानों में कुल 9100 सीटें और गैर-सरकारी संस्थानों में 21700 सीटें उपलब्ध हैं. इस प्रकार कुल 30800 सीटों पर नामांकन होगा.

नंबर के आधार पर पहले सरकारी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण नियमों के मुताबिक चयन होगा. इसके बाद ही गैर-सरकारी संस्थानों में शत-प्रतिशत नामांकन कराया जायेगा. मेरिट लिस्ट के मुताबिक अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार संस्थान दिए जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Defence Corridor : ड्रोन से लेकर AK-47 मेन्‍यूफेक्‍चर करेगा बिहार, करियर बनाना है तो अभी से इन क्षेत्रों के लिए हो जाएं तैयार

नामांकन की पहली सूची 11 दिसंबर को होगी जारी

नामांकन के लिए पहली चयन सूची 11 दिसंबर को जारी की जायेगी. नामांकन 11 से 16 दिसंबर संबंधित संस्थानों में होगा. नामांकन कार्य रविवार को भी किया जायेगा. डीएलएड संस्थानों में नामांकन पूरी तरह मेरिट व आरक्षण प्रावधानों के आधार पर होगा. चयन के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा स्कोर (रैंक), संस्थानों में स्वीकृत सीटों की संख्या, ऑनलाइन आवेदन में भरे गए संस्थान विकल्प तथा राज्य सरकार के आरक्षण नियमों को आधार बनाया जायेगा.

प्रथम चयन सूची और केटेगरी वाइज कटऑफ रैंक समिति के पोर्टल https://www.bsebdeled.com पर जारी किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को उनका इंटिमेशन लेटर लॉगइन आइडी पर उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे वे डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा चयन की सूचना एसएमएस के जरिये भी दी जायेगी.

Previous article रामदयालु सिंह की सादगी, त्याग और ईमानदारी अनुकरणीय
Next article सीवान ने एएमबी स्कोरकार्ड में बना नंबर वन
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel