[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अंकुश का नाबाद शतक, बिहार ने सिक्किम को 10 विकेट से हराया

अंकुश का नाबाद शतक, बिहार ने सिक्किम को 10 विकेट से हराया

0
अंकुश का नाबाद शतक, बिहार ने सिक्किम को 10 विकेट से हराया

पटना. केसीए क्रिकेट ग्राउंड मांगलापुरम, त्रिवेंद्रम मेंं मेंस अंडर 23 स्टेट ए ट्रॉफी के मुकाबले में बिहार ने सिक्किम को 10 विकेट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में बिहार टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा. सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 155 रन बनाये. बिहार के पृथ्वीराज, सुमन कुमार और आकाश राज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. जवाब में बिहार टीम ने आक्रामक शुरुआत की और महज 9.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 158 रन बनाकर मैच जीत लिया. अंकुश ने नाबाद 102 रन (36 गेंद, 12 चौके, 8 छक्के) और आयुष लोहारूका ने नाबाद 54 रन (23 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के) की पारी खेली. विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 : बिहार ने नागालैंड के खिलाफ 386 रन बनाये कटक. विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 के तहत बिहार और नागालैंड के मैच में बिहार ने पहले दिन 91.1 ओवर में आठ विकेट पर 386 रन बनाये. कटक के रैवेनशॉ विवि में बिहार के बल्लेबाज सार्थक झा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाये. उन्होंने 221 गेंदों पर पारी को मुकाम तक पहुंचाया, जिसमें 20 चौके और चार छक्के शामिल थे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज अनमोल कुमार ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने 96 रन बनाये, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अनमोल और सार्थक के बिच ग्राउंड पर 147 रनों की पार्टनरशिप हुई. नागालैंड पहली पारी में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी थी. दूसरी पारी में फॉलोओन खेलने उत्तरी नागालैंड की टीम 30 ओवर में दो विकेट पर महज 39 रन ही बना सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel