[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना 15 दिनों में निपटेंगे दाखिल-खारिज के 3 लाख केस, मंत्री ने जारी किया निर्देश

15 दिनों में निपटेंगे दाखिल-खारिज के 3 लाख केस, मंत्री ने जारी किया निर्देश

0
15 दिनों में निपटेंगे दाखिल-खारिज के 3 लाख केस, मंत्री ने जारी किया निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Dakhil Kharij: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने तीन लाख से अधिक लंबित मामलों को अगले 15 दिनों के भीतर निपटाने का सख्त निर्देश दिया है. इस आदेश के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है और विभागीय स्तर पर सभी जिलों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश भेजे गए हैं.

15 दिन के भीतर दोबारा जारी हुआ निर्देश

इसी महीने की 13 तारीख को विभाग के सचिव जय सिंह ने भी सभी जिलों को इसी तरह का आदेश जारी किया था. अब ठीक 15 दिन बाद खुद मंत्री स्तर से दोबारा निर्देश जारी होने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. विभाग के सचिव ने एक बार फिर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर लंबित मामलों के तेजी से निपटाने का आदेश दिया है.

तकनीकी कारणों से अब रिजेक्ट नहीं होंगे आवेदन

इस समय राज्य में दाखिल-खारिज के करीब 3 लाख 10 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं. विभाग के अनुसार मामूली गड़बड़ियों और तकनीकी कारणों से बड़ी संख्या में आवेदन अटके हुए हैं. इसके अलावा राजस्व कर्मचारियों और अंचल अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के कारण भी जांच के स्तर पर काम प्रभावित हुआ था.

सरकार ने अब निर्देश दिया है कि मामूली या तकनीकी गलतियों के आधार पर आवेदनों को अनावश्यक रूप से वापस नहीं किया जाएगा. राजस्व कर्मचारियों को पॉजिटिव एटीट्यूड के साथ आवेदनों की जांच करने को कहा गया है ताकि लोगों को राहत मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

15 दिनों में पूरा होगा डिफेक्ट चेक

विभाग ने सभी लंबित आवेदनों का डिफेक्ट चेक अधिकतम 15 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. सरकार का कहना है कि ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए दाखिल-खारिज प्रक्रिया को आसान और तेज बनाया जा रहा है. इसके साथ ही काम में पारदर्शिता लाने के लिए एक नया नियम भी लागू किया गया है.

इसके तहत अगर कोई राजस्व कर्मचारी किसी आवेदन में त्रुटि बताता है, तो संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) उसकी जांच करेंगे. अगर त्रुटी अनुचित पाई जाती है, तो आवेदन सीधे आवेदक को वापस नहीं किया जाएगा, बल्कि संबंधित कर्मचारी को दोबारा सुधार के लिए भेजा जाएगा. इस कदम से लंबे समय से परेशान लाखों आवेदकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

बिहार कल का मौसम: 80KM रफ्तार से चलेगी आंधी, पटना समेत 24 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

Previous article जोकीहाट विधायक काे किया सम्मानित
Next article खलारी कोयलांचल में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel