[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Cyber Crime: बिहार में कपड़ा व्यवसायी से 8 करोड़ की ठगी, आप भी कर रहे शेयर मार्केट में निवेश तो संभल जाएं

Bihar Cyber Crime: बिहार में कपड़ा व्यवसायी से 8 करोड़ की ठगी, आप भी कर रहे शेयर मार्केट में निवेश तो संभल जाएं

0
Bihar Cyber Crime: बिहार में कपड़ा व्यवसायी से 8 करोड़ की ठगी, आप भी कर रहे शेयर मार्केट में निवेश तो संभल जाएं
बिहार में कपड़ा व्यवसायी से 8 करोड़ की ठगी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Cyber Crime: बिहार में कपड़ा व्यवसायी से साइबर अपराधियों ने 8 करोड़ रुपये की ठगी की. मामला बगहा से जुड़ा है, जहां एक कपड़ा व्यवसायी से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर आठ करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में एक पटना और दूसरा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का निवासी है. पुलिस अन्य संलिप्त आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

प्रभारी एसपी निर्मला ने बताया कि पीड़ित कपड़ा व्यवसायी मनोज ड्रोलिया ने 21 नवंबर को साइबर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर साइबर फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज की गयी. जल्द ही कार्रवाई करते हुए पटना निवासी वसीम अकरम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

इसके बाद जांच के दौरान दूसरा आरोपित उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के न्यू गंगा विहार सेक्टर-5 निवासी पन्नालाल के बेटे शिवम चौहान की संलिप्तता सामने आयी. उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बगहा लाया गया. पूछताछ के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि ठगी की राशि के लेन-देन और नेटवर्क की जांच जारी है.

खाजेकला निवासी वसीम ने बनायी थी फर्जी कंपनी

पीड़ित मनोज ड्रोलिया ने बताया कि पटना के खाजेकला थाने के नवाब बहादुर रोड के सईद समरू के बेटे वसीम अकरम ने एक फर्जी कंपनी बना शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया. आरोपितों ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से उनसे आठ करोड़ रुपये का निवेश करवा लिया. व्यवसायी ने जब निवेश की गयी राशि को निकालने की बात कही, तो आरोपितों ने टाल-मटोल शुरू कर दी. संदेह होने पर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

प्रभारी एसपी ने क्या की अपील?

ऐसे में बगहा के प्रभारी एसपी निर्मला ने कहा, पुलिस अन्य खाताधारकों, हैंडलिंग और पूरे साइबर नेटवर्क की पहचान में जुटी हुई है. साइबर थाने की टीम बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल एविडेंस और तकनीकी डेटा की गहन जांच कर रही है. आम लोगों से अपील की है कि शेयर बाजार या किसी भी प्रकार के निवेश से पहले कंपनी की वैधता की जांच अवश्य करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाने को दें.

Also Read: Bihar News: गांवों की सड़कों और पुलों के निर्माण की GIS के तहत होगी निगरानी, जानिये क्या है ये नई व्यवस्था

Previous article Bihar News: बिहार में दोगुनी हुईं फैक्टरियां, पर पड़ोसी राज्यों से अब भी कोसों दूर! जानें क्यों?
Next article Is It Necessary To Bathe Daily In Winter: सर्दियों में रोज नहाना चाहिए या नहीं? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel