[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में आंधी-बारिश से तबाह हुईं फसलें, किसानों को राहत देगी सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया आदेश

बिहार में आंधी-बारिश से तबाह हुईं फसलें, किसानों को राहत देगी सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया आदेश

0
बिहार में आंधी-बारिश से तबाह हुईं फसलें, किसानों को राहत देगी सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया आदेश
सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Bihar Government: बिहार में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं. बागों में लगे फलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. प्राकृतिक आपदा के बाद किसान परेशान और मायूस नजर आ रहे हैं.

CM सम्राट चौधरी ने दिया भरोसा

किसानों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी राहत की बात कही है. उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.

कृषि और आपदा विभाग को सर्वे का आदेश

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की. सीएम ने कहा कि जिन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों और फलों को नुकसान हुआ है, वहां तत्काल सर्वे कराया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित राहत दी जाए.

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा मुआवजा

सरकार ने साफ किया है कि नुकसान का आकलन होने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें जल्द ही प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लेंगी.

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, सारण और सिवान जिलों को रेड अलर्ट में रखा गया है. इन जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने की अपील की है. खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है. सरकार का कहना है कि मौसम से जुड़े हर हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read: दिल्ली दौरे से लौटे CM सम्राट चौधरी, पटना पहुंचते ही नीतीश कुमार से की मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत

Previous article बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद
Next article Sitamarhi News: समाहरणालय में ‘नो व्हीकल डे’ की धूम, गाड़ियों को छोड़ पैदल दफ्तर पहुंचे प्रभारी डीएम और अफसर
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel