[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती और पेट में गोली लगने से मौत

पटना में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती और पेट में गोली लगने से मौत

0
पटना में शिक्षक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती और पेट में गोली लगने से मौत
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime: पटना में धनरुआ थाना इलाके के सिगरामपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक निजी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार शाम की है. मृत शिक्षक का नाम रामचंद्र यादव उर्फ गुरुजी (55) बताया जा रहा है और वह छाती पंचायत के वार्ड सदस्य महेश प्रसाद के भाई थे.

सोसाइटी में दूध देकर लौट रहे थे घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र यादव पास के आश्रयपुर गांव में सोसाइटी में दूध देकर साइकिल से घर लौट रहे थे. उसी दौरान सिगरामपुर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. छाती और पेट में एक-एक गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

इस मामले को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि हत्या की सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची. जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ हैं.

बदमाशों ने पहले भी की थी फायरिंग

बता दें कि एक सप्ताह पहले भी अपराधी ने फायरिंग की थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. बावजूद इसके पुलिस अपराधी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है. वहीं, नाराज लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा. उसके बाद डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को शांत कराया.  इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.

जांच में जुटी पुलिस

सिटी एसपी परिचय कुमार के अनुसार घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हाल ही में एक और शिक्षक का हुआ था मर्डर

बता दें कि गत 28 अगस्त की शाम दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के उजान गांव में सरकारी स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक शिक्षक राजेश कुमार ठाकुर दो साल पहले ही  बीपीएससी TRE-1 के तहत चयनित हुए थे. अपने स्कूल से प्रखंड कार्यालय के लिए नकलते ही घात लगाए अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में उफनाई चार नदियां: अलर्ट जारी…बढ़ी तटबंधों की निगरानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel