[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Crime News: छात्र ने स्कूल के मैथ्स टीचर पर चाकू से किया हमला, एक साल पहले लगाई थी डांट-फटकार

Bihar Crime News: छात्र ने स्कूल के मैथ्स टीचर पर चाकू से किया हमला, एक साल पहले लगाई थी डांट-फटकार

0
Bihar Crime News: छात्र ने स्कूल के मैथ्स टीचर पर चाकू से किया हमला, एक साल पहले लगाई थी डांट-फटकार
घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक स्टूडेंट ने अपने स्कूल के टीचर पर चाकू से हमला कर दिया. टीचर जिले के भखरुआं स्थित गया रोड में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मैथ्स पढ़ाते हैं. यह घटना शुक्रवार को भखरुआं मोड़ पर घटी. टीचर की पहचान सुदामा कुमार के रूप में हुई है जो कि मुफस्सिल थाना इलाके के खखड़ा खड़िहा के रहने वाले हैं.

क्या हुई थी पूरी घटना

पूरी घटना को लेकर घायल टीचर ने बताया, वे हर रोज औरंगाबाद से बस से दाउदनगर पहुंचते हैं और स्कूल जाने के लिए वहां के प्रिंसिपल पवन कुमार का इंतजार करते हैं, जो बाइक से उन्हें स्कूल लेकर जाते हैं. शुक्रवार की सुबह वे हमेशा की तरह भखरुआं-गया रोड स्थित ऑटो स्टैंड पर प्रिंसिपल का इंतजार कर रहे थे. उसी दौरान स्कूल का एक नाबालिग छात्र अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे अचानक उनकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

इलाज के लिए टीचर को ले जाया गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, चाकू की धार इतनी तेज थी कि सुदामा कुमार के गर्दन से खून बहने लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े. तभी प्रिंसिपल पवन कुमार वहां पहुंचे और सुदामा को खून से लथपथ ही तत्काल दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, टीचर के गर्दन पर 10 टांके लगाए गए हैं.

एक साल पहले लगाई थी डांट-फटकार

पीड़ित टीचर ने यह भी बताया, आरोपी छात्र का स्कूल में आचरण अनुशासनहीन था. पिछले साल उसे अनुशासन में नहीं रहने के कारण डांट-फटकार लगाई गई थी और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था. संभावना जताई कि उसी रंजिश में छात्र ने हमला किया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया. घायल टीचर द्वारा थाना को आवेदन दिया गया है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश और भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक शिक्षक पर हमला नहीं, बल्कि शिक्षा और समाज के मूल्यों पर भी गहरी चोट है.

Also Read: Bihar Election News: बाहुबली नेता अशोक महतो को नहीं मिली राबड़ी आवास में एंट्री, तेजस्वी के गार्ड ने दरवाजे से लौटाया

Previous article Karwa Chauth Special Punjabi Dishes: करवा चौथ पर घर में बनाएं पंजाबी स्टाइल डिनर, हर डिश में झलकेगा प्यार का स्वाद
Next article Patna Metro: जल्द आएगा मेट्रो का एक और सेट, अप और डाउन के लिए चलेंगी अलग-अलग ट्रेनें
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel