[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना दरभंगा में पुलिस पर फेंके गए पत्थर, गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला

दरभंगा में पुलिस पर फेंके गए पत्थर, गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला

0
दरभंगा में पुलिस पर फेंके गए पत्थर, गुस्साए लोगों पर लाठीचार्ज, जानिए क्या है मामला
दरभंगा में लोगों का बवाल

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने बीच रोड पर टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर दिया. इसके साथ ही पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी भी की. लेकिन बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. मजबूरन पुलिस को पीछे हटना पड़ा. इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई.

क्या है पूरा मामला?

विश्वविद्यालय थाना इलाके के पटवा पोखरा के पास बीती रात 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास महतो पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने देर रात ही मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. साथ ही FSL की टीम मौके पर जांच करने में जुट गई.

देर शाम बच्ची के साथ क्या हुआ?

बताया जाता है कि बच्ची शाम को घर से बाहर तालाब किनारे दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी. लेकिन साथ खेल रही बच्चियों ने बताया कि विकास महतो उस बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे में ले गया था. परिजन शाम से ही काफी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन बच्ची नहीं मिल रही थी. देर रात इलाके के कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा ने जाकर देखा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी.

मामा ने लोगों को बुलाया तो देखा कि पास के दिवार पर काफी खून पड़ा हुआ था. घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. बच्ची के साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास को पहचान लिया और बताया कि वही बच्ची को खींचकर अपने साथ ले गया था.

घटना के बारे में एसएसपी ने क्या बताया?

पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया. बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी जब्त किए गए हैं. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर FSL की टीम को बुलाकर सैंपल जुटाया गया. घटना को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों का आरोप है दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. FSL की टीम भी जांच कर रही है.

Also Read: मिथिला-कोसी को जल्द मिलेगी नई रेल लाइन की सौगात, जानिए संभावित रूट

Previous article धनबाद: दूधमुंहे बच्चे पर टूटा पिता का गुस्सा, घरेलू विवाद में ली अपने ही खून की जान, मां ने लगाया गंभीर आरोप
Next article UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel