[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल

बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल

0
बक्सर में वरमाला के बीच दुल्हन को आशिक ने मारी गोली, शराब मामले में जा चुका है जेल
शादी समारोह की तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में एक सनकी आशिक ने दुल्हन पर फायरिंग कर दी. मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना इलाके के चौसा बाजार मल्लाह टोली में एक शादी समारोह चल रहा था. मेहमानों की भीड़ जुटी थी. वरमाला के लिए दुल्हा और दुल्हन स्टेज पर तैयार थे. लेकिन इसी बीच लड़कियों के बीच से एक युवक घुसा और दुल्हन को गोली मारकर फरार हो गया.

कहां से आई थी बारात?

गोली चलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के मुताबिक, बारात बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. इसी दौरान युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी (पिता – नंद जी मल्लाह) को स्टेज पर चढ़कर गोली मार दी.

दुल्हन ने क्या बताया मामला?

घायल युवती के बयान के अनुसार गोली उसके पेट (नाभि के पास) में लगी. परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया. सूचना के मुताबिक, बेहतर इलाज के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू वाराणसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है.

शराब मामले में युवक जा चुका है जेल

घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी शराब के मामले में जेल जा चुका है. रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और बारात वापस लौट गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आरोपी के पिता ने क्या बताया?

आरोपी के पिता की माने तो, लड़की का घर उनके घर के पास में ही है. लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि उनका बेटा उस लड़की से प्रेम करता है. पिता ने यह भी बताया कि अगर उन्हें प्रेम प्रसंग वाली बात पहले पता होती तो वह दोनों की शादी करवा देते. इस घटना की नौबत ही नहीं आती. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

Also Read: शेरपुर-कन्हौली सिक्स लेन वाली सड़क के लिए टेंडर खुला, जानिए कहां फंसा था पेंच

Previous article कॉन्फिडेंस से भरपूर होगा आपका बच्चा, बस अपनाने होंगे ये जरूरी आदतें
Next article सरायकेला-खरसावां को केंद्र की सौगात, 1168 करोड़ से बनेगी गम्हरिया-चांडिल तीसरी-चौथी रेल लाइन
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel