[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नीति आयोग की तर्ज पर अब बिहार में बनेगा राज्य नीति आयोग, सीएम सम्राट ने किया ऐलान

नीति आयोग की तर्ज पर अब बिहार में बनेगा राज्य नीति आयोग, सीएम सम्राट ने किया ऐलान

0
नीति आयोग की तर्ज पर अब बिहार में बनेगा राज्य नीति आयोग, सीएम सम्राट ने किया ऐलान
बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Bihar CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि लोकसेवक आवास पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बिहार के समग्र, संतुलित और पारदर्शी विकास को लेकर कई निर्देश दिए गए. बैठक में फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर बिहार में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया जाएगा. इसका मकसद राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करना और योजनाओं को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना होगा.

विधायकों के लिए बनेगा ऑनलाइन पोर्टल

जनप्रतिनिधियों की योजनाओं की बेहतर निगरानी, पारदर्शिता और प्रभावी संचालन के लिए विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा. इससे योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विकास योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और तय समय में काम पूरा करने को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाए.

हर व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ

यह भी कहा गया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए लगातार निगरानी और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा.

बैठक में निर्देश दिया गया कि आकांक्षी जिलों समेत राज्य के सभी जिलों के लिए उनकी स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और संभावनाओं के आधार पर अलग-अलग विकास कार्ययोजना तैयार की जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हर जिले की होगी अलग बजट योजना

राज्य के प्रत्येक जिले के लिए स्वतंत्र बजट योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया. इसका उद्देश्य स्थानीय जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं के अनुसार संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का शेड्यूल जारी, 3687 पदों के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

बिहार में स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, 2500 रुपये में अनलिमिटेड सफर, बाइक पर भी लगेगा टैक्स

Previous article कनाईश्वर पहाड़ पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए की गई पहाड़ पूजा
Next article फीफा वर्ल्ड कप: ‘खेलना चाहते हैं नेमार’, एंसेलोटी ने बताई ब्राजील स्टार की मन की बात
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel