[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar CHO Exam: बहाली में फर्जीवाड़े पर EOU का एक्शन, जब्त कंप्यूटर और 65 बैंक खातों की होगी जांच

Bihar CHO Exam: बहाली में फर्जीवाड़े पर EOU का एक्शन, जब्त कंप्यूटर और 65 बैंक खातों की होगी जांच

0
Bihar CHO Exam: बहाली में फर्जीवाड़े पर EOU का एक्शन, जब्त कंप्यूटर और 65 बैंक खातों की होगी जांच

Bihar CHO Exam: कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 4500 पदों पर हुई ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की विशेष टीम लगातार जांच में जुटी है. इस फर्जीवाड़े की तह में पहुंचने के उद्देश्य से इओयू सभी 12 ऑनलाइन सेंटरों के सील कंप्यूटरों व कमांड सेंटर से जब्त पांच कंप्यूटरों की फॉरेंसिक जांच करायेगी. इससे अभियुक्तों के ऊपर लगे आरोप सिद्ध किये जाने को लेकर जांच एजेंसी के पास पुख्ता साक्ष्य इकट्ठा होंगे.

जांच एजेंसी खंगाल रही रविभूषण का कॉल डिटेल

इसके साथ ही जांच एजेंसी मास्टरमाइंड रविभूषण सहित उसके तमाम सहयोगियों के मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) के साथ ही विभिन्न मैसेजिंग एप के माध्यम से हुई बातचीत के साक्ष्य भी निकाल रही है. सीडीआर निकाले जाने पर इओयू को स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि एक और दो दिसंबर को हुई ऑनलाइन परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन उनकी किन-किन लोगों के साथ बातचीत हुई.

Also Read: पटना में 12 साइबर ठग गिरफ्तार, तीन महीने में कर चुके थे करोड़ों की ठगी, जानिए लोगों को कैसे लगाते थे चुना

अभ्यर्थियों के साथ हुए लेन-देन का भी लगाया जा रहा पता

इसके माध्यम से अभ्यर्थियों के साथ हुए लेन-देन का भी पता लगाया जा रहा है. इओयू की जांच में स्पष्ट हुआ है कि परीक्षा पास कराने के उद्देश्य से सॉल्वर गैंग के सदस्यों ने प्रति अभ्यर्थी चार से पांच लाख रुपये की डिमांड रखी थी. इनमें से लगभग आधी रकम पहले ली गयी थी, जबकि शेष रकम परीक्षा परिणाम के बाद ली जानी थी.

बैंक खाते और मोबाइल डिटेल खंगाल रही EOU

EOU अब तक पकड़े गए सभी 37 आरोपियों और अन्य संदिग्धों के बैंक खाते और मोबाइल डिटेल को खंगाल रही है. उनके कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है. इसके अलावा सभी परीक्षा संचालकों या परीक्षा केंद्र मालिकों, आईटी मैनेजर समेत अन्य मुख्य संदिग्धों के मोबाइल का डाटा भी निकाला जा रहा है.

आरोपितों के लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है. इन सभी के खातों में किए गए लेनदेन का पूरा ब्योरा निकाला जा रहा है. ऐसे 60 से 65 बैंक खाते हैं, जिनके पूरे विवरण की जांच की जा रही है.

Previous article बिहार में शिक्षक से रंगदारी मांगने का एक और मामला आया, चिट्ठी और फोन के जरिए हेडमास्टर को धमकाया
Next article Bihar Land Survey: जमीन के कागजात नहीं हैं फिर भी सर्वे में चढ़ेगा नाम, जानें कैसे?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel