[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना तैयार हो जाइए! 2027 जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने कसी कमर, जिलों में कमेटियां गठित

तैयार हो जाइए! 2027 जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने कसी कमर, जिलों में कमेटियां गठित

0
तैयार हो जाइए! 2027 जनगणना को लेकर बिहार सरकार ने कसी कमर, जिलों में कमेटियां गठित
सांकेतिक फोटो

Bihar Census 2027: जनगणना 2027 को लेकर बिहार में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. केंद्र सरकार और बिहार जनगणना निदेशालय के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समितियां बनाई जा रही है. इसी क्रम में पटना जिले में जिला स्तरीय जनगणना कॉर्डिनेशन समिति का गठन कर दिया गया है. इसे पूरे राज्य के लिए एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है.

डीएम को बनाया गया समिति का अध्यक्ष

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जनगणना 2027 को सही तरीके और तय समय पर पूरा करने के लिए जिला स्तर पर सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. इसी कारण जिलाधिकारी को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

समिति में उप विकास आयुक्त के साथ शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सांख्यिकी विभाग, आईसीडीएस, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और योजना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि जनगणना सिर्फ लोगों की गिनती नहीं है, बल्कि इसी आंकड़े के आधार पर सरकार की योजनाएं और नीतियां बनती हैं. इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचना जरूरी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

समिति का क्या काम होगा

जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समितियां जनगणना से जुड़े सभी कार्यों पर नजर रखेंगी. ये समितियां फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगी और समय-समय पर काम की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी.

जानकारी के अनुसार पटना की तरह ही जल्द ही बिहार के बाकी जिलों में भी ऐसी समितियों का गठन किया जाएगा. इससे शहर और गांव, दोनों क्षेत्रों में जनगणना का काम बेहतर तरीके से हो सकेगा.

प्रशासन पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दे रहा है. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा.

ऐसे में जिला स्तर पर कर्मचारियों का प्रशिक्षण, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और विभागों के बीच कॉर्डिनेशन बहुत अहम हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों की जिम्मेदारियां पहले से साफ-साफ तय की जा रही हैं, ताकि जनगणना का काम बिना किसी परेशानी के पूरा किया जा सके.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का यू-टर्न, 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बढ़ेगी कनकनी

Previous article गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की हुई बैठक
Next article किसानों का एकजुट होकर काम करना ही उनकी समृद्धि का आधार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel