[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Cabinet: जदयू विधायक दल के नेता चुने गये नीतीश कुमार, जीत के लिए जनता का जताया आभार

Bihar Cabinet: जदयू विधायक दल के नेता चुने गये नीतीश कुमार, जीत के लिए जनता का जताया आभार

0
Bihar Cabinet: जदयू विधायक दल के नेता चुने गये नीतीश कुमार, जीत के लिए जनता का जताया आभार
nitish kumar

Bihar Cabinet: पटना. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल की बैठक में नेता चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के वोटरों को धन्यवाद दिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. जदयू की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर हुई, जिसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इधर बीजेपी विधायक दल की बैठक भी हो रही है. इन बैठकों के बाद विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा. इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नीतीश कुमार के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि वे दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. एनडीए नेताओं को उम्मीद है कि यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगा.

नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी सफलता मिलने के बाद ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार की नवगठित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होना है. गांधी मैदान में नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गांधी मैदान इस भव्य आयोजन का फिर से गवाह बनेगा. इससे पहले तीन बार वे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद का शपथ ले चुके हैं. हालांकि नवंबर 2005 के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.नवंबर 2005 में पहली बार शपथ लिये.

Also Read: Bihar Politics: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सदन में होंगे उपनेता

2005 में आये थे अलट, 2025 में आ रहे मोदी

अक्तूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिलने के बाद नवंबर 2005 में गांधी मैदान में नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिये थे. राज्यपाल बूटा सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य नेता मौजूद थे. 20 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी 11 बजे पटना आ रहे हैं. वो गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. इस समारोह में देश के 14 मुख्यमंत्री समेत एनडीए के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे.

Also Read: Bihar News: कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, जानें क्या है नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel