[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन खास मुद्दों पर लग सकती है मुहर

Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन खास मुद्दों पर लग सकती है मुहर

0
Bihar Cabinet: आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन खास मुद्दों पर लग सकती है मुहर
आज नीतीश कैबिनेट की बैठक

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी. आज कैबिनेट की यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है. ऐसे में कई बड़े और खास एजेंडों पर मुहर लगने की भी संभावना जताई जा रही है. करीब 10:30 बजे यह मीटिंग होगी, जिसमें अलग-अलग विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर लग सकती है मुहर

इस बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों जो एलान किया था, उस पर मुहर लगा सकते हैं. दरअसल, बिहार के लाखों स्टूडेंट्स के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चार लाख रुपए के लोन को पूरी तरह से ब्याज मुक्त करने की घोषणा की गई थी. आज की बैठक में इस योजना को लेकर मुहर लग सकती है.

इन घोषणाओं पर भी ले सकते हैं फैसला

साथ ही 20 से 25 साल तक के ग्रेजुएशन पास छात्र और छात्राओं को 1000 रुपये स्वयं सहायता भत्ता देने की घोषणा की गई थी. इस योजना के तहत 2 साल तक छात्र-छात्राओं को उनके खाते में 1000 रुपये दिये जायेंगे. साथ ही विकास मित्र और टोला सेवक को लेकर सीएम नीतीश की तरफ से एलान किया गया था कि उन्हें टैबलेट और स्मार्टफोन लेने के लिए पैसे दिये जायेंगे. इसके अलावा परिवहन भत्ता और स्टेशनरी के लिए राशि बढ़ाने का एलान किया था. इन दोनों घोषणाओं पर भी लगभग मुहर लगना तय माना जा रहा है.

अब तक लिये गए ये प्रमुख फैसले

इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इस साल कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गए जिनमें 125 यूनिट फ्री बिजली, 5 सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया, कई वर्ग के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाना, रोजगार के लिए महिलाओं को 10 हजार, शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू, 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप के लिए 6 हजार और पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने समेत अन्य फैसले शामिल हैं.

Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: आज पूरे बिहार में आंधी और भयंकर बारिश की चेतावनी, जोरदार बिजली के साथ ठनका का भी अलर्ट

Previous article JNU Violence Video : JNU परिसर में दशहरा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बवाल, पत्थरबाजी में कई घायल
Next article IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने बनाया महारिकॉर्ड, WTC 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel