[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना सम्राट कैबिनेट के 6 मंत्रियों का प्रोफाइल, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल सहित इनको मिली दोबारा जगह

सम्राट कैबिनेट के 6 मंत्रियों का प्रोफाइल, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल सहित इनको मिली दोबारा जगह

0
सम्राट कैबिनेट के 6 मंत्रियों का प्रोफाइल, अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल सहित इनको मिली दोबारा जगह
Samrat cabinet 6 ministers Profiles

Bihar Cabinet Expansion:  पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ली. गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. आइए सम्राट कैबिनेट के 6 मंत्रियों का प्रोफाइल देखते हैं.

श्रवण कुमार का प्रोफाइल

श्रवण कुमार करीब 67 वर्ष की उम्र के हैं. वे 1994 में समता पार्टी के गठन से ही नीतीश कुमार के साथ रहे. वे पहली बार 1995 में समता पार्टी के टिकट पर नालंदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीते. इसके बाद से अब तक लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं. वे इससे पहले भी कई मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

अशोक चौधरी का प्रोफाइल

अशोक चौधरी की उम्र करीब 57 साल है. वे साल 2000 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर बरबीघा से चुनाव जीते और तत्कालीन राबड़ी मंत्रिमंडल में कारा राज्य मंत्री बनाये गये. उनको 2013 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया. उन्होंने 2018 में कांग्रेस छोड़ दिया और जदयू के साथ हो गये. फिलहाल वे विधान परिषद सदस्य हैं.

सुनील कुमार का प्रोफाइल

सुनील कुमार करीब 64 साल की उम्र के हैं. वे आइपीएस अधिकारी रहे हैं. 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा, जीतकर विधायक और नीतीश सरकार में मंत्री बने. उन्होंने दूसरी बार लगातार अपनी जीत दर्ज की और एक बार फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है.

मो जमा खान का प्रोफाइल

मो जमा खान करीब 52 साल के हैं. वे जदयू से इकलौते मुस्लिम विधायक हैं. वे पहली बार 2020 में बसपा की टिकट पर चैनपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने. बाद में वे जदयू में शामिल हो गये. उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी थी, इस बार भी वे चैनपुर से जदयू की टिकट पर चुनाव जीते और अब मंत्री बने हैं.

रमा निषाद ने वार्ड पार्षद से मंत्री तक का सफर किया

औराई से जीतकर पहली पहली बार विधायक बनी रमा निषाद सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले तीन विधायकों में से एक है़ वह 57 हजार से अधिक मतों से जीती थीं. भाजपा ने उनको पूर्व मंत्री रामसूरत राय की जगह न केवल टिकट दिया बल्कि मंत्रिमंडल में भी शामिल कर बड़ा संदेश दिया है. था. करीब तीन दशक पहले वार्ड पार्षद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली 58 साल की रमा निषाद इंटर तक पढ़ी हैं. पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं. स्वर्गीय कैप्टन जयनारायण निषाद की बहू हैं. हाजीपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष और सभापति भी रह चुकी रमा निषाद मुजफ्फरपुर जिला से मंत्री बनने वाली पहली महिला हैं.

दिलीप कुमार जायसवाल

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. पार्टी में उनकी छवि संगठनात्मक नेता के रूप में है. 2024 में भाजपा की नीति एक व्यक्ति एक पार्टी के तहत राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देकर संगठन में जिम्मेदारी संभाली थी. विज्ञान से एमएससी और पीएचडी हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में वे किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे.

Also Read: सम्राट कैबिनेट के 5 मंत्रियों का प्रोफाइल, लोजपा(रा) से बने दो मंत्री, श्वेता गुप्ता को पहली बार मिली जगह

Previous article विनय तिवारी का भोजपुरी सॉन्ग बदनाम रिलीज, प्यार और जुदाई की दिखेगी दर्दभरी कहानी
Next article राज्यपाल सैयद अता हसनैन का दानापुर रेजिमेंट सेंटर दौरा, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel