[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

0
गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar Cabinet: बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जमीन सर्वे, कोर्ट, सरकारी दफ्तर और नई गाड़ियों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए. सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रशासनिक कामकाज तेज होगा और लोगों को भी सीधा फायदा मिलेगा.

बिहार में जमीन सर्वे का काम होगा तेज

कैबिनेट बैठक में जमीन सर्वे और डिजिटल नक्शा तैयार करने के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है. सरकार ने “बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त नियमावली, 2026” को स्वीकृति दे दी है.

अब गांवों के साथ-साथ शहर और नगर क्षेत्रों में भी तेजी से जमीन सर्वे का काम किया जाएगा. सरकार का दावा है कि नए नियम लागू होने के बाद जमीन रिकॉर्ड ज्यादा साफ और पारदर्शी होंगे. इससे जमीन विवाद कम करने में मदद मिलेगी और लोगों को जमीन से जुड़े दस्तावेज आसानी से मिल सकेंगे.

गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस

कैबिनेट ने गोपालगंज में इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB का नया ऑफिस और स्टाफ क्वार्टर बनाने को भी मंजूरी दे दी है. इसके लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार को 30 डिसमिल सरकारी जमीन देगी.

इसके बदले बिहार सरकार को करीब 67.50 लाख रुपये मिलेंगे. माना जा रहा है कि इससे सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.

पटना हाई कोर्ट के जजों को मिलेंगी नई गाड़ियां

बैठक में पटना हाई कोर्ट के जजों के लिए नई गाड़ियां खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली. सरकार 10 नई गाड़ियां खरीदेगी, जिनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन शामिल होंगे.

इन गाड़ियों की खरीद के लिए आकस्मिक निधि से करीब 3.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. सरकार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अब ईवी और हाइब्रिड गाड़ियों को बढ़ावा दे रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मधुबनी और दरभंगा में खुलेंगे नए कोर्ट

शराबबंदी कानून से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने नए कोर्ट खोलने का फैसला लिया है. मधुबनी और दरभंगा के बेनीपुर में नए कोर्ट शुरू किए जाएंगे.

इसके लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के दो नए पदों को मंजूरी दी गई है. सरकार का कहना है कि इससे शराबबंदी से जुड़े मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी और लंबित केस कम होंगे.

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म, इस महीने आएगा बिहार TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Previous article जनगणना में प्रगणकों पर गलत इंट्री का दबाव दे रहे अफसर : विधायक
Next article बॉबी देओल ने खोले ‘Alpha’ के एक्शन सीक्रेट्स, बोले- रॉ अंदाज में पेश करने की कोशिश
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel