[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका, पार्टी के नाम के साथ देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका, पार्टी के नाम के साथ देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट

0
बिहार मंत्रिमंडल 2025: नीतीश कैबिनेट में नए चेहरों को मिला मौका, पार्टी के नाम के साथ देखें मंत्रियों की पूरी लिस्ट
शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार और पीएम मोदी की तस्वीर

Bihar Mantrimandal List: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रच दिया. एनडीए की आठवीं सरकार के गठन के साथ ही 26 सदस्यीय कैबिनेट का ऐलान भी हो गया. जिसमें भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो सभी पार्टियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. इस बार का मंत्रिमंडल जातीय, क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों का संतुलित मिश्रण माना जा रहा है.

नीतीश कैबिनेट में 26 चेहरे

  • मुख्यमंत्री- नीतीश कुमार (जेडीयू)
  • उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी (बीजेपी)
  • उपमुख्यमंत्री- विजय कुमार सिन्हा (बीजेपी)

जेडीयू कोटे से 8 मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • अशोक चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • सुनील कुमार
  • मोहम्मद जमा खान

बीजेपी कोटे से 14 मंत्री

  • मंगल पांडेय
  • दिलीप जायसवाल
  • नितिन नवीन
  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह टाइगर
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • रमा निषाद
  • लखेंद्र कुमार रौशन
  • श्रेयसी सिंह
  • प्रमोद कुमार

लोजपा (रामविलास) कोटे से 2 मंत्री

  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह

हम (सेक्युलर) कोटे से 1 मंत्री

  • मांझी के बेटे संतोष सुमन

रालोमो कोटे से भी एक मंत्री

  • उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश जो सदन के सदस्य नहीं हैं. जल्द ही विधान परिषद के जरिए भेजे जाने की तैयारी है.

इस कैबिनेट की 5 बड़ी बातें

  • सबसे बड़ी हिस्सेदारी बीजेपी की, 14 मंत्री शामिल किए गए.
  • जेडीयू के पुराने भरोसेमंद चेहरे जैसे विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी फिर प्रमुख भूमिका में हैं.
  • कुशवाहा और मांझी की ताकत बढ़ी, दोनों के बेटे- दीपक प्रकाश और संतोष सुमन मंत्रिमंडल में शामिल.
  • चिराग पासवान का कद बढ़ा, लोजपा (आर) के दो नेताओं को मंत्री बनाया गया.
  • अनुभव और युवा दोनों का संतुलन, रामकृपाल यादव जैसे अनुभवी और श्रेयसी सिंह जैसे युवा चेहरे साथ में.

Also Read: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने बिहार के डिप्टी सीएम

Previous article Google Play ने जारी की 2025 की बेस्ट Apps और Games की लिस्ट: India में AI और Local कंटेंट का बोलबाला
Next article Winter Special Green Salad Recipe: सर्दियों में सुबह खाएं 5 सब्ज़ियों से बना हेल्दी ग्रीन सलाद – इसे खाने से शरीर बनेगा फुर्तीला और एनर्जेटिक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel