[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bus Service: पटना से इन दो फेमस टूरिस्ट प्लेस के लिये बस सेवा शुरू, नये साल पर सरकार ने दिया मेगा गिफ्ट

Bihar Bus Service: पटना से इन दो फेमस टूरिस्ट प्लेस के लिये बस सेवा शुरू, नये साल पर सरकार ने दिया मेगा गिफ्ट

0
Bihar Bus Service: पटना से इन दो फेमस टूरिस्ट प्लेस के लिये बस सेवा शुरू, नये साल पर सरकार ने दिया मेगा गिफ्ट
पटना से राजगीर और ककोलत के लिये बस सेवा शुरू

Bihar Bus Service: बिहार सरकार की तरफ से लोगों की सुविधाओं को लेकर कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में नये साल पर बड़ा और खास तोहफा दिया गया है. दरअसल, पटना से बिहार के दो फेमस टूरिस्ट प्लेस राजगीर और ककोलत के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है.

राजगीर और ककोलत लोगों के लिये बेहद खास

जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के स्तर से संचालित इस बस सेवा का शुभारंभ परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने किया. राजगीर और ककोलत की हसीन वादियां लोगों को खूब अट्रैक्ट करती है. यहां की हरियाली में लोग सुकून के पल बिताते हैं. इसके साथ ही फ्रेंड्स और फैमिली के साथ फन मोमेंट्स को एंजॉय करते हैं. ऐसे में बस सेवा की शुरुआत हो जाने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है.

पिंक बसों का भी शुभारंभ

दरअसल, इन बसों की क्षमता 40 सीटों की होगी. बसों के संचालन के शुभारंभ के मौके पर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के लिए महिलाओं के लिए विशेष रूप से दो सीएनजी आधारित पिंक बसों का शुभारंभ किया गया. वर्तमान में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में सौ पिंक बसें चल रही हैं. पिंक बसों को पूरी तरह से महिला संचालित करने के लिए औरंगाबाद के आईडीटीआर केंद्र में 19 महिला चालकों को हैवी मोटर व्हीकल चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा प्रदान करेंगी.

क्या है सरकार की आगे की प्लानिंग?

जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से पटना से 40 इलेक्ट्रिक बसों को अलग-अलग प्रमुख जगहों तक चलाने की तैयारी है. कैमूर, बोधगया, राजगीर, कैमूर, सीतामढ़ी, वैशाली समेत अन्य जगहों के लिए ई-बस सेवा शुरू करने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों की माने तो, इस योजना की शुरूआत फरवरी से हो सकती है. फिलहाल रूट निर्धारण को लेकर पर्यटन विभाग और परिवहन विभाग के बीच समन्वय बनाने की कोशिश हो रही है.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मुआवजा से जुड़ी समस्याएं झटपट होगी खत्म, सप्ताह में दो दिन कर सकेंगे ये काम

Previous article Bride Mother Mehndi Design: जब मां के हाथों में सजे खुशियों के रंग, हर कोई पूछेगा मेहंदी लगाने वाले का नाम 
Next article Video: अरे ये क्या हो गया! आउट हुए मैथ्यू वेड, गेंदबाज ने मनाया जश्न लेकिन अंपायर ने बिगाड़ा खेल
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel