[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में बसों की लाइव लोकेशन देख पायेंगे यात्री, परिवहन विभाग ने शुरू की पहल

बिहार में बसों की लाइव लोकेशन देख पायेंगे यात्री, परिवहन विभाग ने शुरू की पहल

0
बिहार में बसों की लाइव लोकेशन देख पायेंगे यात्री, परिवहन विभाग ने शुरू की पहल
AI फोटो

Bihar Bus Live Tracking System, प्रह्लाद कुमार: बिहार में ट्रेन की लाइव लोकेशन की तर्ज पर बसों की लाइव लोकेशन यात्री देख पायेंगे. परिवहन विभाग मार्च से सभी बसों को नयी तकनीक से जोड़ेगा. इसको लेकर विभागीय स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गयी है. जिसमें बसों की लाइव लोकेशन का फायदा होगा.

नयी तकनीक के बाद बिहार से झारखंड, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य कई राज्यों और जिलों तक जाने वाली बसों की पूरी जानकारी और कौन सी बस कहां है. इसकी पूरी जानकारी यात्रियों को तुरंत ऑनलाइन मिल जायेगी.

विभाग के स्तर पर पूर्व में एक एप लांच करने की तैयारी की गयी थी, जिससे पिंक बसों को जोड़ना था, लेकिन विभाग ने निर्णय लिया है कि अब बिहार और दूसरे राज्यों तक जाने वाली बसों की लाइव ट्रैकिंग हो पायेगी.

बस स्टैंड पर लगी स्क्रीन पर दिखेगी बसों की स्थिति

बिहार के सभी बस स्टैंड पर यात्री बस की लोकेशन देख पाये. इसके लिए सभी स्टैंड पर स्क्रीन लगाया जायेगा. जिसमें बसों की लाइव लोकेशन और रियल टाइमिंग यात्री देख पायेंगे. पटना सहित राज्य के सभी बड़े बस स्टैंड में यात्री के टिकट काउंटर के पास ही स्क्रीन लगेगा, जिसमें बसों की रीयल टाइमिंग दिखता रहेगा.

इस टाइमिंग के बाद यात्री सफर के लिए तैयार रहेंगे. नये बनने वाले बस स्टाप पर भी रीयल टाइमिंग की व्यवस्था की जायेगी इसके लिए भी तकनीकी रूप से काम शुरू किया गया है.जल्द ही ट्रायल के बाद बस स्टाप पर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तकनीक से मालूम होगा बस क्यों हो रही है देर

लाइव लोकेशन के दौरान अगर किसी कारण से बसों के परिचालन में देरी होती है, तो उसकी जानकारी ऑनलाइन मिलेगी. जिसमें यह भी दर्शाया जायेगा कि किस कारण से बसें देर चल रही है. ऑनलाइन ट्रैकिंग की पूरी निगरानी परिवहन विभाग के मुख्यालय से होगी. यहां से सभी बसों की रीयल टाइमिंग, रूट, किस कारण से देर हुई गाड़ियां एवं कब तक अगले स्टाप पर पहुंचेगी.

परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार ने कहा कि बिहार में बसों की लाइव ट्रैकिंग करने की व्यवस्था शुरू होगी. नयी तकनीक के बाद यात्रियों को बस पकड़ने में भी सहूलियत होगी. बस कहां है और उनके स्टाप तक कब तक पहुंचेगी. इसकी पूरी जानकारी यात्री ऑनलाइन ट्रैक कर पायेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

बिहार के लोग अगले 48 से 72 घंटे तक रहें सतर्क, कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी, एडवाइजरी जारी

Previous article Dhanbad News : भाई, पति या पिता खोने वाले ही समझ पायेंगे अलग राज्य का दर्द : जयराम
Next article Samastipur News:जीविका महिला संकुल संघ की बैठक आयोजित
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel