[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू

0
बिहार में 300 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल से होगा शुरू
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और बुलेट ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Bullet Train In Bihar: बिहार और पूर्वी भारत के लिए बड़ी रेल परियोजना की तैयारी शुरू हो गई है. वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का सर्वे अप्रैल 2026 से शुरू होगा. यह देश के सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में से एक है. जिसकी घोषणा केंद्रीय बजट में की गई है. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलेगी.

करीब 750 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर वाराणसी से सिलीगुड़ी तक बनेगा. यह पटना से होकर गुजरेगा. मार्च महीने में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड सर्वे कमेटी का गठन करेगा. इसके बाद अप्रैल से एलाइनमेंट सर्वे शुरू किया जाएगा. इस दौरान फिजिकल और हवाई, दोनों तरह का सर्वे होगा.

वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में

इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पूरा हो सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में 12 से 15 घंटे तक का समय लग जाता है. बिहार के कई बड़े शहर इस परियोजना से जुड़ेंगे. इनमें बक्सर, आरा, पटना, मनेर, मोकामा, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं.

घनी आबादी वाले इलाकों में बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

पटना शहर से 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में बुलेट ट्रेन स्टेशन बनाने की योजना है. घनी आबादी वाले इलाकों में एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैक को बुलेट प्रूफ ग्लास से कवर किया जाएगा. इससे शोर और दुर्घटना का खतरा कम होगा.

पटना से दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में

बुलेट ट्रेन पटना से दिल्ली जाने वालों के लिए भी बड़ा विकल्प बनेगी. अभी विमान से दिल्ली पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे लगते हैं. लेकिन कोहरे के समय यह सफर 4 से 5 घंटे या उससे ज्यादा का हो जाता है. बुलेट ट्रेन से पटना से दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होने का अनुमान है. जानकारों के मुताबिक, विमान और बुलेट ट्रेन का किराया लगभग बराबर हो सकता है.

केंद्र सरकार ने की है कुल सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा

केंद्र सरकार ने कुल सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है. इनमें वाराणसी-सिलीगुड़ी, दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे, चेन्नई-बेंगलुरु, हैदराबाद-बेंगलुरु, पुणे-हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई शामिल हैं. इन कॉरिडोर से देश के 40 से 50 शहर जुड़ेंगे. यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी. लोगों की रफ्तार और सुविधा, दोनों बढ़ेंगी.

Also Read: 15वीं वित्त योजना में घूसखोरी का भंडाफोड़, गयाजी के BDO राकेश कुमार 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Previous article कमीशन के पैसों से मौज करते थे इंजीनियर साहब! ईडी ने जब्त कर ली संपत्ति
Next article हर दिन नया खेल, नया जोश, आज के Google Doodle में दिखा स्की जंपिंग का जुनून
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel