[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप, पदाधिकारी और दुकानदार के बीच हाथापाई, दो हिरासत में

Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप, पदाधिकारी और दुकानदार के बीच हाथापाई, दो हिरासत में

0
Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप, पदाधिकारी और दुकानदार के बीच हाथापाई, दो हिरासत में
हाजीपुर में बुलडोजर एक्शन के बीच हंगामा

Bihar Bulldozer Action: हाजीपुर में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद की तरफ से शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान कचहरी रोड, गुदरी बाजार, राजेंद्र चौक और हॉस्पिटल रोड में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गांधी चौक से शुरू हुई कार्रवाई जैसे-जैसे आगे बढ़ी, ठेला-खोमचा लगाने वाले और दुकानदारों में दहशत फैलने लगी. कई दुकानों के आगे किए गए अवैध निर्माण को मौके पर ही हटाया गया.

पदाधिकारी और दुकानदार के बीच हुई हाथापाई

जानकारी के मुताबिक, हॉस्पिटल रोड में कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर पदाधिकारी और दुकानदार के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया. गुस्साए दुकानदार ने पदाधिकारी से हाथापाई कर लिया और उसके बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया.

सोमवार को भी अवैध निर्माणों पर चला था बुलडोजर

मालूम हो, इससे पहले सोमवार को भी नगर परिषद ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था. कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गांधी चौक से कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, थाना चौक होते हुए गुदरी बाजार तक पहुंची. पूरे दिन चले अभियान के दौरान अवैध ठेला-खोमचा हटाए गए और कई दुकानदारों को नोटिस दिया गया.

कार्यपालक पदाधिकारी ने क्या बताया लक्ष्य?

कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा था, शहर को पूरी तरह अतिक्रमण-मुक्त बनाना लक्ष्य है. गुदरी बाजार इलाके में अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे की मोहलत दी गई है. तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर कार्रवाई और 20,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाधा पहुंचाने वालों पर सख्त कदम जारी रहेंगे.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Road Development: बिहार में नाबार्ड की मदद से इतनी सड़कों और पुलों का हुआ निर्माण, जानिये कौन जिला रहा सबसे आगे

Previous article शिक्षक संघ ने डीईओ को दी बधाई
Next article Samastipur News:एक न्यायपूर्ण व समावेशी समाज की नींव रखी : प्रधानाचार्य
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel