[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Budget 2026: बिहार में युवाओं को अब डिग्री नहीं स्किल से मिलेगा रोजगार, सरकार की खास घोषणा

Bihar Budget 2026: बिहार में युवाओं को अब डिग्री नहीं स्किल से मिलेगा रोजगार, सरकार की खास घोषणा

0
Bihar Budget 2026: बिहार में युवाओं को अब डिग्री नहीं स्किल से मिलेगा रोजगार, सरकार की खास घोषणा
बिहार बजट में युवाओं के लिए खास एलान

Bihar Budget 2026: बिहार बजट का बेहद खास फोकस युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास पर भी रहा. युवाओं के लिए अलग और नया ‘युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग’ बनाया गया था. सरकार की घोषणा के मुताबिक, युवाओं के लिए नई ‘स्किल क्रांति’ की शुरुआत होने वाली है. राज्य में युवाओं को अब डिग्री नहीं बल्कि स्किल से रोजगार मिलेगा.

बजट में ‘कौशल विश्वविद्यालय’ का जिक्र

मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट पेश किया. बजट में बताया गया कि युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग हब‑एंड‑स्पोक मॉडल पर मेगा स्किल सेंटर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंडस्ट्री 4.0 के हिसाब से ‘कौशल विश्वविद्यालय’ चलाएगा. सरकार ने पिछले एक साल में अलग-अलग आयोगों और बोर्डों के माध्यम से 1.4 लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने और लगभग 44 हजार से ज्यादा लोगों की सरकारी नौकरी में नियुक्ति का दावा किया है.

बजट भाषण में और क्या बताया?

बजट भाषण में बताया गया कि अब तक 7 हजार 800 से अधिक युवाओं को नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ज़रिए स्किल ट्रेनिंग दी जा चुकी है और 5 हजार 500 से ज्यादा युवाओं को अलग‑अलग कंपनियों में नौकरी का मौका मिला है. कुल मिलाकर, बजट इस बात पर जोर देता है कि एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य की दिशा में सरकारी नियुक्तियों के साथ‑साथ प्राइवेट सेक्टर, MSME, स्टार्ट‑अप और ग्रामीण उद्यमिता को भी मजबूत किया जाएगा.

महिलाओं को मिलेंगे 2-2 लाख रुपए

इसके अलावा महिला रोजगार के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत हर घर की कम से कम एक महिला को 10 हजार रुपए की वित्तीय सहायता और जरूरत होने पर 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, ताकि वे खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें.

Also Read: Bihar Budget 2026: अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी बनाने का एलान, IGIMS और PMCH को बनाया जाएगा वर्ल्ड‑क्लास हॉस्पिटल

Previous article दुर्गावती में उल्लास के साथ मनाया गया शब-ए-बारात का त्योहार
Next article हाथी ने कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को रौंदा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel