[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च

Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च

0
Bihar Budget 2026: बिहार के बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर, स्कूल और कॉलेजों पर 68 हजार 216.95 करोड़ होंगे खर्च
बिहार बजट में शिक्षा पर सबसे ज्यादा राशि आवंटित

Bihar Budget 2026: मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने बजट 2026-27 पेश किया. इस बार शिक्षा विभाग पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया. शिक्षा और उच्च शिक्षा पर इस बार 68, 216.95 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे. सदन में मंत्री बिजेंद्र यादव ने बताया, 2026–27 के लिए क्लास 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को लगभग 12.50 करोड़ फ्री किताबें और स्कूल डायरी देने का लक्ष्य तय किया गया.

2 लाख 27 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति जारी

शिक्षा किसी भी राज्य की रीढ़ मानी जाती है. लगभग 68 हजार 217 करोड़ रुपए कुल व्यय का बहुत बड़ा हिस्सा है. प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में बड़ी भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ सालों में चलती रही है. बिजेंद्र यादव ने बताया कि 2 लाख 27 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. 28 हजार से ज्याद प्रधानाध्यापकों और 4 हजार 700 से अधिक प्रधानाध्यापक स्तर के शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है.​

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का फायदा

PM‑POSHAN के तहत 68 हजार से अधिक स्कूलों में मिड‑डे मील की व्यवस्था रोजाना की जा रही है, जबकि अगले सालों में और स्कूलों में रसोई शेड, भंडारण और पानी की सुविधा बढ़ाई जाएगी. उच्च शिक्षा के मोर्चे पर राज्य ने ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ और ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड‑स्टूडेंट प्रीमियम स्कीम’ के ज़रिए लाखों स्टूडेंट्स को 4 लाख रुपए तक सस्ती दर पर शिक्षा लोन देने की सुविधा दी है. बजट भाषण में बताया गया कि अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा छात्रों को इस योजना के तहत लाभ मिल चुका है.

मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों पर फोकस

नए मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना और अपग्रेड करने पर भी जोर दिया जा रहा है. कई जिलों में नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण या विस्तार चल रहा है, ताकि स्वास्थ्य‑शिक्षा दोनों मजबूत हो. PM‑SHRI स्कूल, मॉडल स्कूल और ‘एक जिला–एक उत्कृष्ट विद्यालय’ जैसी योजनाओं के ज़रिए स्कूलों को स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं से लैस करने का लक्ष्य है.

Also Read: Bihar Budget Session: सदन में उठा अवैध खनन का मुद्दा, सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल तो क्या बोले विजय सिन्हा?

Previous article Moong Dal Palak Tikki: सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें मूंग दाल और पालक से बनी ये टेस्टी टिक्की, जानें बनाने का तरीका
Next article Gold-Silver Price Today: गिरावट के बाद उछला बाजार; चांदी ₹2.53 लाख और सोना ₹1.45 लाख पर पहुंचा
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel