[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Budget: महिलाओं के लिए आरक्षण का ऐलान, नीतीश सरकार करेगी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश

Bihar Budget: महिलाओं के लिए आरक्षण का ऐलान, नीतीश सरकार करेगी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश

0
Bihar Budget: महिलाओं के लिए आरक्षण का ऐलान, नीतीश सरकार करेगी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Budget 2025: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. इस बजट में शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है. 60 हजार करोड़ रुपये शिक्षा क्षेत्र के लिए जबकि 20,335 करोड़ रुपये स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवंटित किए गए हैं.

महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

बिहार सरकार ने इस बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं.

  • स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा.
  • बड़े शहरों में ‘पिंक बस सर्विस’ शुरू होगी, जिसमें केवल महिला ड्राइवर और कंडक्टर होंगी.
  • महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण होगा.
  • कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नए हॉस्टल बनाए जाएंगे.
  • हर पंचायत में विवाह मंडप बनाया जाएगा, जहां गरीब बेटियों की शादी कराई जाएगी.

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा निवेश

बिहार सरकार शिक्षा के विस्तार को लेकर गंभीर है. वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य के 534 प्रखंडों में से 398 में अभी तक डिग्री कॉलेज नहीं हैं. ऐसे में हर प्रखंड में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी की जाएगी. एससी-एसटी छात्रावास अनुदान योजना की राशि बढ़ाकर 2000 रुपये कर दी गई है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

बजट में कृषि और बुनियादी ढांचे पर भी जोर

बिहार सरकार ने किसानों के हित में भी बड़े फैसले लिए हैं. अब MSP पर अरहर, मूंग और उड़द की दाल खरीदी जाएगी. साथ ही, हर ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे ताकि किसानों को फसल भंडारण की बेहतर सुविधा मिल सके. इस बजट से बिहार में औद्योगिक विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है.

Previous article वाह रे गुरु, ठेला पर लिख डाली प्यार भरी शायरी, पोस्ट देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Next article Bihar Budget 2025: भागलपुर में बनेगा मौसम विज्ञान केंद्र, नीतीश सरकार ने बजट मे किया ऐलान 
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel