[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bridge Collapse: बिहार में करोड़ों की लागत वाला धंसा पुल, लोगों के आने-जाने पर लगी ब्रेक, क्या बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर?

Bihar Bridge Collapse: बिहार में करोड़ों की लागत वाला धंसा पुल, लोगों के आने-जाने पर लगी ब्रेक, क्या बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर?

0
Bihar Bridge Collapse: बिहार में करोड़ों की लागत वाला धंसा पुल, लोगों के आने-जाने पर लगी ब्रेक, क्या बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर?
अररिया में धंसा पुल

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक बार फिर पुल धंस गया. अररिया जिले में सिकटी विधानसभा के बकरा नदी पर पड़रिया में बन रहे पुल के धंसने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि फारबिसगंज प्रखंड को कौआचार गांव से जोड़ने वाली परमान नदी पर बना कविलासी पुल धंस गया. जानकारी के मुताबिक, पुल के बीच का तीसरा पाया धंस गया है. जिसके कारण भारी परेशानी लोगों को अब झेलनी पड़ रही है.

2019 में बना था कविलासी पुल

स्थानीय लोगों की माने, तो 129 मीटर लंबे पुल का निर्माण साल 2019 में पूरा हुआ था. पुल का इस्टीमेट चार करोड़ 15 लाख रुपये था, लेकिन पुल के निर्माण कार्य को तीन करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया. पुल का पाया धंसने के बाद आवागमन पर रोक लगा दी गयी है. अररिया के फारबिसगंज प्रखंड की खवासपुर पंचायत के केवलासी गांव में बना पुल कौआचार, पटेगा, ताराबाड़ी, मदनुपर और कुर्साकांटा को जोड़ता है.

क्या बोले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर?

पुल धंसने को लेकर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने कहा, मामले की जानकारी पहले ही मिली थी. 30 अक्टूबर 2025 को ही विभाग को लेटर लिखा गया था. अब आवागमन रोकने के लिए डीएम और एसपी को भी लेटर लिखा गया है. कोसी कंट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण कराया गया है. हालांकि संवेदक ने पांच साल की कार्य अवधि पूरी कर ली है, बावजूद पुल की उम्र सीमा को लेकर जो भी कार्रवाई होगी, वह की जायेगी. विभागीय अधिकारी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

18 जून 2024 को धंसा था पुल

जानकारी के मुताबिक, पड़रिया पुल 18 जून 2024 को सिकटी-कुर्साकांटा को जोड़ने वाले बकरा नदी पर निर्माणाधीन पड़रिया पुल धंस गया था. पुल का निर्माण 12 करोड़ रुपये से किया जा रहा था. अनियमितता का आलम तो यह है कि पड़रिया और कौआचार के भी पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग अररिया के ही अधीन कराया गया है.

Also Read: Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के लिये प्रचार करने गये ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर केस दर्ज, जानिये पूरा मामला

Previous article Center Table Decoration Ideas: लिविंग रूम की रौनक बढ़ाएं, इन डेकोरेशन आइडियाज से सेंटर टेबल को सजाएं 
Next article Dev Deepawali 2025: बनारस में ऐसे मनाई जाती है देव दीपावली, जानिए पौराणिक मान्यता और आस्था की कहानी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel