[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा ऐलान, ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही आएगी वैकेंसी

बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा ऐलान, ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही आएगी वैकेंसी

0
बिहार शिक्षक भर्ती पर बड़ा ऐलान, ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही आएगी वैकेंसी
मिथिलेश तिवारी

BPSC TRE-4 Update: TRE-4 को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है. मंत्री ने बताया कि वर्तमान में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया चल रही है. इसके पूरा होते ही विभिन्न जिलों और स्कूलों में खाली पड़े पदों की सही संख्या का पता लगाया जाएगा. उन्होंने यह भरोसा दिलाया है कि जुलाई के मध्य तक हर हाल में अधियाचन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया जाएगा.

पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बिहार सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है. इसी दिशा में अगले पांच वर्षों के भीतर एक लाख शिक्षकों को नियुक्त करने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. यह भर्ती प्रक्रिया एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी तरह खत्म हो सके. मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना है और इसके लिए पर्याप्त शिक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य है.

ट्रांसफर प्रक्रिया के बाद तय होंगी रिक्तियां

शिक्षक भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने ठोस रणनीति बनाई है. मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अभी शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया जारी है. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, विभाग हर जिले और स्कूल के खाली पदों का दोबारा आकलन करेगा. इसी सटीक संख्या के आधार पर BPSC को पदों की रिपोर्ट भेजी जाएगी. सरकार का मकसद है कि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी न हो और जितनी जरूरत हो, उतनी ही नियुक्तियां की जाएं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभ्यर्थियों को मिली नई उम्मीद

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं से अपील की है कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें और पूरी मेहनत के साथ लगे रहें. उन्होंने कहा कि जल्द ही अभ्यर्थियों को सुनहरा अवसर मिलने वाला है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए. मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और छात्र संगठनों के बीच भर्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लाखों अभ्यर्थी अब सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकें.

इसे भी पढ़ें: 26, 27, 28 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का दौर, IMD का डबल अलर्ट

PMCH की नई प्रिंसिपल बनीं डॉ. गीता सिन्हा, मंत्री निशांत कुमार का फोन नहीं उठाने वाले नरेंद्र सिंह भेजे गए बेतिया

Previous article पासपोर्ट बनाना हुआ महंगा: एक जुलाई से नए रेट लागू, तत्काल सेवा के लिए देने होंगे 6,000 रुपये
Next article मुजफ्फरपुर: 14 दमकल ने नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जलने से बचा अपार्टमेंट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel