[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bihar Board Matric Result 2020 : मई के अंत में आ सकता है बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board Matric Result 2020 : मई के अंत में आ सकता है बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

0
Bihar Board Matric Result 2020 : मई के अंत में आ सकता है बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

पटना : लॉकडाउन के कारण देश भर की शिक्षा व्यवस्था पर काफी असर पड़ रहा है. खास कर के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा, इंजीनियरिंग, मेडिकल की इंटरेंस परीक्षा की तिथी आगे बढ़ा दी गई है.अगर 3 मई के बाद लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया होता तो बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB Bihar Board Matric Result 2020 ) मई के दूसरे सप्ताह में घोषित हो सकता था. पर 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ने के कारण बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट ( BSEB Bihar Board Matric Result 2020 ) मई के अंत में घोषित किया जा सकता है.

बता दें कि बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड – बीएसईबी) 10वीं का 75 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हो चुका है.आगे की प्रक्रिया पूरी करने में बिहार बोर्ड को सिर्फ तीन से चार दिन लगेंगे. बिहार बोर्ड के मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन सात मार्च से शुरू हुआ था और 25 मार्च तक यह काम खत्म किया जाना था. पहले शिक्षकों की हड़ताल के कारण और फिर लॉकडाउन के कारण कॉपियां जांचने का काम 31 मार्च तक बढ़ाया गया. लॉकडाउन लागू होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आदेश जारी करके 3 मई तक के लिए कॉपियां का मूल्यांकन स्थगित कर दिया था. अब लॉकडाउन 17 मई तक फिर से बढ़ने पर कॉपियां का मूल्यांकन फिर से रुक गया है. पिछले साल 6 अप्रैल को मैट्रिक के परिणाम आए थे.

पिछले साल कुछ ऐसा था 10वीं का रिजल्ट

साल 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। यानी पिछले साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा था. 2019 में करीब 12 प्रतिशत स्डूटेंस ज्यादा पास हुए थे.

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे 10 बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com पर चेक कर सकेंगे. 10वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

24 मार्च को ही जारी हो चुका है 12th का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट ( Bihar Board 12th Result or Bihar Board Inter Result 2020) जारी कर दिया था. इस बार 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं. पिछले साल 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी थी। इस तरह इस साल 0.68 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel