[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

0
बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

Bihar BJP New State Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी कर दी गई है. इस नए सांगठनिक बदलाव के जरिए पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है.

Image 429
बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान 5

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजेपी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार बिहार भाजपा में कुल 14 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस लिस्ट में पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक और मनोज कुमार सिंह को शामिल किया गया है. इनके अलावा अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Image 430
बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान 6

प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के नामों का एलान

5 नेताओं को प्रदेश महामंत्री की कमान सौंपी गई है. इनमें सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही पार्टी ने 14 नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी दी है, जिनमें सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी और कुमार राघवेन्द्र को जगह मिली है.

प्रदेश मंत्रियों की इसी सूची में प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजत, सुनील राम, संजय कुमार-मुन्ना, मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) और दिवाकर सिंह को भी शामिल किया गया है.

Image 431
बिहार बीजेपी की नई टीम का हुआ ऐलान, इन 14 नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान 7

कोषाध्यक्ष, मुख्यालय और कार्यालय प्रभारियों की नियुक्ति

वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इसके तहत विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान दी गई है, जबकि राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नाम जानिये

पार्टी की मुख्य विंग के अलावा सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने वाले विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है. नए बदलावों के तहत जितेन्द्र सिंह को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. महिला मोर्चा की कमान विधायक निशा सिंह को और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी राम सुमिरन सिंह को दी गई है.

प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा, विधायक सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंजियार थारू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और मो० महबुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी यादव जल्द बदल सकते हैं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष, तीन नाम रेस में आगे

Previous article विशेष लोक अदालत : कटोरिया के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को दी जा रही समझौते की सीख
Next article राजगीर मलमास मेला: एनओसी के चक्कर में बंद पड़े रहे झूले और सर्कस, संचालकों ने की सिंगल विंडो की मांग
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel