[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 15 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम, जमीन के मामले नहीं निपटाए तो होगी ये कार्रवाई

Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 15 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम, जमीन के मामले नहीं निपटाए तो होगी ये कार्रवाई

0
Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने अधिकारियों को 15 जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम, जमीन के मामले नहीं निपटाए तो होगी ये कार्रवाई
मंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Bihar Bhumi: जमीन से जुड़े मामलों को निपटाने को लेकर एक बार फिर डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया है. दरअसल, पदाधिकारियों के साथ जमीन विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा बैठक करने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में जितने आवेदन आये हैं, उस पर हमने समीक्षा बैठक की है.

‘गलत करने पर होगी कार्रवाई’

विजय सिन्हा ने यह भी कहा, इन आवेदनों के निष्पादन के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है. कई तरह की नयी जानकारी, नयी शिकायत और नये सुझाव मिले हैं. सभी शिकायतों को दूर करने की नयी पहल की गयी है. 15 जनवरी के बाद इसकी गहन समीक्षा होगी. अच्छा करेंगे, तो सम्मान मिलेगा. गलत करेंगे, तो कार्रवाई होगी. जो अपनी आदत नहीं सुधारेंगे वे जिला से बाहर भी जायेंगे. कोई पदाधिकारी गलत कर ट्रांसफर हो गये हों या रिटायर हो गये हों, वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.

डिप्टी सीएम ने समीक्षा बैठक में क्या दिया आदेश?

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में विभाग के अलग-अलग मापदंडों पर भागलपुर जिला की प्रगति की समीक्षा की गई. बिना कारण के लंबित अभियान बसेरा दो, ऑनलाइन दाखिल-खारिज के मामले की समीक्षा की गई. साथ ही परिमार्जन प्लस, परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज जमाबंदी के लिए), परिमार्जन प्लस (जमाबंदी हटाने के लिए), ई- मापी, डीसीएलआर कोर्ट, एडीएम कोर्ट के लंबित मामलों, सरकारी जमीन का सत्यापन की समीक्षा सभी सीओ से बारी-बारी से की गयी.

उन्होंने वैसे अंचलाधिकारियों को तीन दिनों का समय दिया और 14 जनवरी तक सभी मापदंडों में सभी काम पूरा करने का निर्देश दिया, जिनकी प्रगति निचले पायदान पर है. समीक्षा के दौरान इस्माइलपुर, नवगछिया, पीरपैंती, गोराडीह और रंगरा चौक की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 14 जनवरी के बाद सर्वाधिक लंबित मामले वाले अंचल के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इस तरह होगा मामलों का निपटारा

  • अपर निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय से पिछले तीन-चार सालों में हुई रजिस्ट्री की लिस्ट प्राप्त की जायेगी. जो व्यक्ति बार-बार जमीन खरीद-बिक्री कर रहा है, वैसे भू-माफिया को चिह्नित किया जायेगा.
  • जटिल मामले का निष्पादन एसडीओ और एसडीपीओ करेंगे, उस पर आदेश पारित करेंगे सीओ और डीसीएलआर.
  • उपमुख्यमंत्री की तरफ से की गई सुनवाई के मामले को एक सप्ताह के अंदर न्पटारा किया जायेगा.
  • स्टेट लेवल रैंक पर निचले पायदान पर रहनेवाले सभी अंचलाधिकारी को मिली चेतावनी, रैंक में सुधार करने का निर्देश.
  • 200 से ऊपर रैंक वाले अंचल, 50 से ऊपर रैंक प्राप्त करने और 200 से नीचे रहने वाले अंचल, 200 के ऊपर रैंक प्राप्त करने का करेंगे प्रयास.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव भाई तेजस्वी को देंगे दही-चूड़ा भोज का न्योता, सीएम नीतीश, राज्यपाल के साथ इन्हें भी बुलायेंगे

Previous article Premanand Ji Maharaj: शादी और पार्टियों के खाने को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात, जूठा खाने से तो…
Next article Ashes: स्मिथ के बल्ले से सिडनी में निकले रन, जड़ा 37 वां टेस्ट शतक, इंग्लैंड पर पकड़ मजबूत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel