[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण की समयसीमा दिसंबर तक, विजय सिन्हा एक्शन में, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण की समयसीमा दिसंबर तक, विजय सिन्हा एक्शन में, देखिये लेटेस्ट अपडेट

0
Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण की समयसीमा दिसंबर तक, विजय सिन्हा एक्शन में, देखिये लेटेस्ट अपडेट
उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Bihar Bhumi: बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण की शुरुआत सितंबर 2020 से हुई. ऐसे में पहले चरण में सितंबर 2020 से 20 जिलों के 89 अंचलों के 5657 मौजा में विशेष भूमि सर्वेक्षण में हर रैयत से उनके आवेदन और कागजात मांगे गये. विधानसभा चुनाव से पहले तक जिलों से प्राप्त चार लाख पांच हजार 752 आपत्ति और दावों में से तीन लाख 77 हजार 199 का समाधान किया गया. इसके साथ ही पहले चरण के अंतर्गत 961 गांवों में सर्वेक्षण पूरा करते हुए अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशित किये जा चुके हैं. बाकी गांवों में काम चल रहा है.

अगस्त 2024 से 18 जिलों के 448 अंचलों के 37384 मौजा में हुई है शुरुआत

इसके साथ ही राज्य में विशेष भूमि सर्वेक्षण के दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त 2024 से 18 जिलों के 448 अंचलों के 37384 मौजा में हुई. इस चरण में रैयतों से करीब 1.95 करोड़ स्वघोषणा प्राप्त हुए हैं. इन सभी को अपलोड करने का काम जारी है. हाल ही में सर्वे अमीनों की समस्या का समाधान किये जाने के बाद सर्वेक्षण के काम में गति लाने की तैयारी की जा रही है. इसके तहत बहुत जल्द सभी प्रक्रिया पूरी कर किस्तवार, खानापुरी और त्रि-सीमाना के काम में तेजी लायी जायेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उपमुख्यमंत्री ने दिया है निर्देश

उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की थी. इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रत्येक जिले में सबसे पीछे रहने वाली 10 पंचायतों की सूची तैयार कर विशेष निगरानी की जायेगी. इन पंचायतों में सर्वेक्षण का काम तेजी से पूरा करने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव की जब्त की गई संपत्ति पर स्कूल और अनाथालय बनाना चाहिए, सम्राट चौधरी के बयान का जदयू ने किया समर्थन

Previous article पेंशनर्स के समस्याओं को बैंक के समक्ष लाकर समाधान का होगा प्रयास
Next article शिवराज पाटील के निधन पर बाघमारा स्कूल में शोक सभा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel