[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मुआवजा से जुड़ी समस्याएं झटपट होगी खत्म, सप्ताह में दो दिन कर सकेंगे ये काम

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मुआवजा से जुड़ी समस्याएं झटपट होगी खत्म, सप्ताह में दो दिन कर सकेंगे ये काम

0
Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मुआवजा से जुड़ी समस्याएं झटपट होगी खत्म, सप्ताह में दो दिन कर सकेंगे ये काम
बिहार में जमीन मुआवजे का झटपट होगा समाधान (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को भी टाइट कर दिया गया है. इस बीच अब राज्य में जमीन अधिग्रहण के मामलों में मुआवजा संबंधी समस्याओं का जल्द ही समाधान हो सकेगा. इसका मकसद विकास परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाना है.

इन दो दिन मिल सकेंगे भू-अर्जन पदाधिकारी से

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए भुगतान में समस्या से परेशान रैयतों को कार्य दिवस वाले शुक्रवार और शनिवार को अपने कागजात के साथ संबंधित भू-अर्जन पदाधिकारी से मिलकर अपना पक्ष रखना होगा. इसकी जानकारी का इलाके में प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही इस संबंध में संबंधित कार्यालयों में भी नोटिस बोर्ड पर लगाकर इसमें स्पष्ट मैसेज लिखा जायेगा. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भू-अर्जन पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया है.

प्रधान सचिव सीके अनिल ने क्या कहा?

साथ ही मुआवजे के भुगतान के बारे में जल्द समाधान का निर्देश दिया है. राज्य की विकास परियोजनाओं में मुख्य रूप से सड़क, रेलवे, सरकारी भवन, नहर, तालाब आदि का निर्माण शामिल है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने हाल ही में विकास परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण की समस्याओं को लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. इस बैठक में उन्होंने प्रत्येक जिले में भू-अर्जन की समस्याओं की समीक्षा की थी.

बैठक में क्या कुछ दिया गया आदेश?

जानकारी के मुताबिक, उस बैठक में जानकारी मिली कि भू-अर्जन के अधिकतर मामले मुआवजे के भुगतान की समस्या को लेकर बाधित हैं. इन समस्याओं के कारण अलग-अलग हैं. ऐसे में उन्होंने हर कारण का बिना किसी देरी के समाधान करने और रैयतों को आसानी से मुआवजा मिलने के लिए काम करने के लिए अधिकारियों से कहा है.

हर सप्ताह के मंगलवार को होगी बैठक

दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने भू-अर्जन की समस्याओं के समाधान के लिए हर सप्ताह के मंगलवार को होने वाली बैठक अब जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में करने का निर्देश दिया है. इस बैठक में राजस्व संबंधित विभाग और परियोजना से जुड़े विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. साथ ही साथ जिला पदाधिकारी की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में भू-अर्जन की समस्या आने पर उसी समय निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के बीच बिहार में बारिश की चेतावनी, आज और कल इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Previous article Ikkis Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? ओपनिंग डे पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इन 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, चमके अगस्त्य नंदा
Next article Jharkhand Ka Mausam : झारखंड में 3 जनवरी से चलेगी शीतलहर, ठंड से कांपेंगे लोग
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel