[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Bhumi: जमीन मापी को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा पोस्ट, 1 अप्रैल 2026 से नया सिस्टम होगा लागू

Bihar Bhumi: जमीन मापी को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा पोस्ट, 1 अप्रैल 2026 से नया सिस्टम होगा लागू

0
Bihar Bhumi: जमीन मापी को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा पोस्ट, 1 अप्रैल 2026 से नया सिस्टम होगा लागू
बिहार में जमीन मापी को लेकर नई व्यवस्था होगी लागू

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन मापी के प्रोसेस को आसान बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर कर बताया कि राज्य में जमीन मापी कराने के लिए लोगों की तरफ से आवेदन देने के बाद जमीन मापी की प्रक्रिया संपन्न होने में काफी वक्त लग जाता है. इस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

जमीन की समय पर मापी नहीं होने के कारण अनावश्यक जमीन विवाद उत्पन्न हो रहे हैं. ऐसे में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) के लक्ष्य को पाने के लिए जमीन मापी की प्रक्रिया को अधिक आसान, पारदर्शी और समय पर कराने के लिए फैसले लिए गए हैं.

सीएम नीतीश ने किए ये फैसले

  • 31 जनवरी 2026 तक जमीन मापी के लिए लंबित आवेदनों का निपटारा विशेष भूमि मापी अभियान चलाकर कर दिया जाएगा.
  • 1 अप्रैल 2026 से अविवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक की तरफ से मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 7 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही विवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक की तरफ से मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 11 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी.
  • अविवादित और विवादित जमीन की निर्धारित कार्य दिवस में मापी की प्रक्रिया पूरी कर अमीन की तरफ से मापी की रिपोर्ट मापी के बाद आवेदक के आवेदन की डेट के 14वें दिन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा.
  • तय समय सीमा के अंदर जमीन मापी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आवश्यक कर्मचारियों और संसाधनों की व्यवस्था के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया के ऑब्जर्वेशन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी.

सीएम नीतीश ने लोगों से मांगे सुझाव

सीएम नीतीश ने विश्वास जताया कि जमीन मापी प्रक्रिया को आसान बनाने से जुड़ी यह पहल पूरे बिहार के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. सीएम नीतीश ने लोगों से सुझाव भी मांगा. उन्होंने लिखा, इस बारे में अगर आप कोई जरूरी सुझाव देना चाहते हैं तो 25 जनवरी 2026 तक अपने सुझाव मेल आईडी- cm-secretariat-bih@gov.in पर दे सकते हैं.

Also Read: Amrit Bharat Express: खुशखबरी! बेगूसराय से अयोध्या के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कब से होगी शुरुआत

Previous article 25,600 का स्तर तोड़कर नीचे फिसला निफ्टी,FIIs की भारी बिकवाली ने बढ़ाया शेयर बाजार पर दबाव
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: तान्या ने तोड़ा कृष का घमंड, अभीरा की जिंदगी में आया तूफान, घर छोड़कर चली जायेगी वाणी
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel