[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar Politics: लालू परिवार पर JDU का पोस्टर अटैक, आरजेडी का नीतीश पर तंज

Bihar Politics: लालू परिवार पर JDU का पोस्टर अटैक, आरजेडी का नीतीश पर तंज

0
Bihar Politics: लालू परिवार पर JDU का पोस्टर अटैक, आरजेडी का नीतीश पर तंज
लालू परिवार पर JDU का पोस्टर अटैक, आरजेडी का नीतीश पर तंज

Bihar Assembly Elections 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो गई है.आरोप प्रत्यारोप के बीच ‘पोस्टर अटैक’ तेज हो गया है.जेडीयू ने अपने पोस्टर के माध्यम से आरजेडी पर अटैक किया है वहीं आरजेजी ने अपने पोस्टर में नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा पर सवाल खड़े किया है. जदयू ने लालू-राबड़ी देवी पर पोस्टर के सहारे तंज कसा है. रोजगार और पलायन को मुद्दा बनाकर प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी घेरा है. इसपर आरजेडी ने भी पलटवार करते हुए नीतीश कुमार पर अटैक किया है.

आरजेडी पर जेडीयू का पोस्टर अटैक

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की ओर से जारी किए गए नए पोस्टर में लालू परिवार पर निशाना साधा गया है. उनके पोस्टर में एक तरफ लिखा है, ‘पलायन को मजबूर परिवार. चिंता परिवार की और बातें करता है रोजगार की. नौकरी के बदले जमीन. भ्रष्टाचार मतलब लालू परिवार.’ वहीं दूसरी ओर लिखा है, ‘रोजगार मतलब नीतीश कुमार.’

प्रदेश की दुर्गति, यात्रा का नाम प्रगति यात्रा

इधर. आरजेडी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा है.पोस्टर में नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि “प्रदेश का कर रहे हैं दुर्गति, यात्रा का नाम रखे हैं प्रगति” अगले पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर के नीचे लिखा है, “मेरी उम्र है कच्ची लेकिन जुबान है पक्की”.

इसके साथ ही तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना के ऐलान को भुनाने की भी कोशिश की गई है. ये सभी पोस्टर आरजेडी ऑफिस के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. आरजेडी की ओर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि महागठबंधन सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. वृद्धा पेंशन योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को 400 से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा. माई-बहिन मान योजना पर विशेष फोकस किया गया है.

ये भी पढ़ें… Bihar Assembly Elections 2025: BJP की बैठक खत्म, नीतीश कुमार के नाम पर हुआ बड़ा फैसला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel