[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना Bihar: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर 127 थाने हाई अलर्ट पर, बिना लाइसेंस नहीं होगा कोई काम, सोशल मीडिया पर भी नजर

Bihar: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर 127 थाने हाई अलर्ट पर, बिना लाइसेंस नहीं होगा कोई काम, सोशल मीडिया पर भी नजर

0
Bihar: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर 127 थाने हाई अलर्ट पर, बिना लाइसेंस नहीं होगा कोई काम, सोशल मीडिया पर भी नजर
सांकेतिक फोटो

Bihar: बिहार में हर साल लगभग पंद्रह से सोलह हजार दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित होती हैं. इस बार भी करीब सोलह हजार मूर्तियों की स्थापना हुई है. ऐसे में बिना किसी हादसे के इस पूजा को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया गया है. पुलिस हेडक्वार्टर ने साफ निर्देश दिया है कि बिना लाइसेंस कोई भी पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन या जुलूस नहीं होगा. सभी जुलूस की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य कर दी गई है.

विवाद, छेड़खानी और छिनतई को रोकने के लिए कड़े इंतजाम

पूजा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की है. सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि हर हाल में सुरक्षा मानकों का पालन हो. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी.

ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडाल देखने आते हैं. ऐसे में पुलिस ने छिनतई, छेड़खानी और लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष गश्ती बढ़ाने का फैसला लिया है. विसर्जन जुलूस के रूट पर दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थलों के पास मजिस्ट्रेट की तैनाती भी रहेगी ताकि किसी तरह का विवाद न हो.

हाई अलर्ट पर 127 थाना

नेपाल और पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. नेपाल बॉर्डर से जुड़े करीब 127 थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया. यहां चेकिंग बढ़ाई गई है. इसके अलावा सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि भीड़ के बीच से किसी भी तरह की घटना को तुरंत रोकी जा सके.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोशल मीडिया पर भी नजर

पुलिस हेडक्वार्टर ने अपने कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव कर दिया है. सभी जिलों से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है. सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. सभी जिलों की सोशल मीडिया यूनिट के साथ-साथ हेडक्वार्टर का कंट्रोल रूम भी पूरी तरह एक्टिव है. किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. त्योहारों के दौरान ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में साइबर यूनिट को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव का फोन नंबर किया ब्लॉक! इस बात से हुए थे नाराज

Previous article प्रधानाध्यापक की सेवानिवृति पर दी विदाई
Next article महथोर पैक्स को मिला प्रशस्ति पत्र व तीन लाख का चेक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel