[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर बिहार पुलिस करेगी कार्रवाई

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर बिहार पुलिस करेगी कार्रवाई

0
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में 12 कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर बिहार पुलिस करेगी कार्रवाई
पटना साइबर थाना और भरत तिवारी की तस्वीर

Bharat Tiwari Encounter: (पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट) भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर के बाद कई लोगों ने भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट शेयर किए. इससे समाज में तनाव फैलने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी. इसी को देखते हुए अब तक 12 कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ पटना साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

50 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पुलिस की निगरानी में

पुलिस ने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम समेत 50 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है. इन अकाउंट्स पर कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही थी. पुलिस ने कई पोस्ट और आईडी हटवाने की भी कार्रवाई की है. साथ ही पुलिस मुख्यालय स्तर पर सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बिहार पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की झूठी या भड़काऊ जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का उद्देश्य अफवाहों पर रोक लगाना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है.

भोजपुर पुलिस भी सोशल मीडिया पर एक्टिव

भोजपुर पुलिस भी सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाए हुए है. पुलिस का दावा है कि जैसे ही कोई भ्रामक पोस्ट सामने आती है, उसका तुरंत तथ्यात्मक जवाब दिया जाता है.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम पर हमला हुआ था. भोजपुर पुलिस ने इस दावे को गलत बताते हुए आधिकारिक रूप से उसका खंडन किया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों ने रखीं कई मांगें

वहीं दूसरी ओर भरत तिवारी के परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत की. परिवार ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि यदि तय समय के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भरत तिवारी की मां आशा देवी 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी.

घर की रेकी का भी लगाया आरोप

परिजनों ने एक और गंभीर आरोप लगाया. उनका कहना है कि देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध कार उनके घर के आसपास घूमती देखी गई. परिवार का दावा है कि घर की रेकी की जा रही है. उन्होंने इस मामले की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read: भरत तिवारी के घर के बाहर कौन कर रहा रेकी? दहशत में परिवार, मां ने 9 जुलाई से भूख हड़ताल का किया ऐलान

Previous article उमस भरी रातों में बिजली गुल, मुंगेर में दो दिनों से आधी रात की कटौती से लोगों का फूटा गुस्सा
Next article अमदाबाद में गंगा व महानंदा के कटाव पर कब लगेगा अंकुश? 40 साल में एक दर्जन गांव और 11 स्कूल नदी में विलीन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel