[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना पटना-मुंगेर समेत बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, कोटा और गुजरात जाना होगा आसान

पटना-मुंगेर समेत बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, कोटा और गुजरात जाना होगा आसान

0
पटना-मुंगेर समेत बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, कोटा और गुजरात जाना होगा आसान
अमृत भारत एक्सप्रेस की तस्वीर

Bhagalpur Ahmedabad Amrit Bharat Express: बिहार के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने शानदार तोहफा दिया है. जल्द ही गुजरात के अहमदाबाद शहर के लिए एक बिल्कुल नई और सीधी रेल सेवा की सौगात मिलने वाली है. रेलवे प्रशासन द्वारा अहमदाबाद-भागलपुर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसकी घोषणा बहुत जल्द होने की संभावना है.

यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और कई स्टेशनों से गुजरते हुए शुक्रवार की सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन भागलपुर से प्रत्येक शुक्रवार की शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार की सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद जंक्शन पर अपना सफर पूरा करेगी. इस टाइमिंग से वीकेंड पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ होगा.

भागलपुर से खुलकर इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

भागलपुर से रवाना होने के बाद यह ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर और किऊल जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी. इसके बाद यह उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के मुख्य शहरों को जोड़ेगी. पटना के बाद इसके प्रमुख ठहराव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, आनंद तथा नागदा जंक्शन शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका अहम

इस बड़ी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने में मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है. लखीसराय के पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विशेष प्रयासों और अनुरोध पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐतिहासिक प्रस्ताव को अपनी अंतिम स्वीकृति प्रदान की है. इस खबर के बाद से ही क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम यात्रियों में हर्ष का माहौल है.

पहले पटना तक ही चलने वाली थी यह स्पेशल ट्रेन

आशुतोष कुमार ने बताया कि पहले रेलवे द्वारा 09447/09448 अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाता था. बाद में इसे अपग्रेड कर 21905/21906 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाने की योजना बनाई गई थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए रेल मंत्रालय को तर्क दिया कि पटना के बजाय यदि इस ट्रेन को भागलपुर तक विस्तारित किया जाए, तो इससे एक बहुत बड़े पिछड़े और रेल संपर्क से वंचित क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा.

पूर्व रेलवे और पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम के बीच बनी सहमति

ट्रेन को हरी झंडी मिलने की प्रशासनिक प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (CPTM) ने 18 जून 2026 को पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम को एक आधिकारिक पत्र भेजा है. इस पत्र के माध्यम से ट्रेन को भागलपुर तक बढ़ाने तथा किऊल और भागलपुर के बीच सुल्तानगंज, जमालपुर एवं अभयपुर स्टेशनों पर कमर्शियल स्टॉपेज (ठहराव) देने के प्रस्ताव पर अंतिम रूप से आपसी सहमति प्रदान कर दी गई है. अब केवल बोर्ड द्वारा परिचालन की तिथि की घोषणा बाकी है.

जानिए इस नई ट्रेन से क्षेत्र के किस वर्ग को क्या मिलेगा फायदा?

इस नई और आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका और पूरे संथाल परगना के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी. अब इन क्षेत्रों के लोगों को गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक जाने के लिए किसी दूसरी ट्रेन पर निर्भर नहीं रहना होगा. विशेष रूप से रोजगार, कपड़ा व्यापार, उच्च शिक्षा और मुंबई-गुजरात के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा के लिए जाने वाले मध्यवर्गीय परिवारों को इस सीधी सेवा का व्यापक और सीधा लाभ मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोटा में पढ़ने वाले बिहार के छात्रों की खत्म होगी सबसे बड़ी टेंशन

इस ट्रेन के शुरू होने से सबसे ज्यादा उत्साह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों में देखा जा रहा है. राजस्थान का कोटा शहर देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है, जहां पूर्व बिहार के हजारों छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं. अब तक इन छात्रों को कोटा जाने या वहां से घर लौटने के लिए पटना या कुल्हरिया जाना पड़ता था, जिससे भारी परेशानी होती थी. अब इस ट्रेन के माध्यम से छात्र सीधे जमालपुर, सुल्तानगंज या किऊल से बैठकर सीधे कोटा पहुंच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा.

इसे भी पढ़ें: पिस्टल, फेसबुक लाइव और ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी कहानी

भरत तिवारी के एनकाउंटर को बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- हाफ एनकाउंटर होना चाहिए था

Previous article हाजीपुर में 1.5 करोड़ की महा-लूट पर एसपी दफ्तर के बाहर सैकड़ों किन्नरों का भयंकर हंगामा; दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Next article औरंगाबाद में शांति समिति की बैठक में प्रशासन की अपील, शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुहर्रम
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel